पटना शहर से बाहर होंगे कोचिंग संस्थान, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

Patna Coaching Dispute: पटना शहर से बाहर होंगे कोचिंग-सम्राट

Patna Coaching Dispute: बिहार सरकार ने राजधानी पटना में संचालित कोचिंग संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चल रहे कोचिंग संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से शहर के बाहर विकसित किए जाने वाले विशेष कोचिंग हब में स्थानांतरित किया जाएगा। सरकार … Read more

Khan Sir Coaching Controversy: ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद को मिली जमानत, 12 दिन बाद जेल से रिहाई

Khan Sir Coaching Controversy:

Khan Sir Coaching Controversy: खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए बवाल मामले में गिरफ्तार ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है। वह पिछले 12 दिनों से बेउर जेल में न्यायिक हिरासत में बंद थे।

Khan Sir Coaching Controversy: छोटे भाई की मौत के एक दिन बाद मिली जमानत-

रौशन आनंद को यह राहत ऐसे समय मिली है, जब उनके छोटे भाई प्रिंस यादव की एक दिन पहले नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

Khan Sir Coaching Controversy: खान ग्लोबल स्टडीज विवाद में बने थे आरोपी-

2 जून को पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग संस्थान पर हुए हमले और हंगामे के मामले में रौशन आनंद, उनके भाई प्रिंस यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। मामले के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए जांच शुरू की थी।

3 जून को हुई थी गिरफ्तारी-

पुलिस ने 3 जून को रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। तब से वे बेउर जेल में बंद थे। अब अदालत से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।

खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक-

इस मामले में खान सर उर्फ फैजल खान का नाम भी सामने आया था। हालांकि अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर 20 जून तक रोक लगा रखी है, जिससे उन्हें फिलहाल राहत मिली हुई है।

नेपाल में प्रिंस यादव की मौत की जांच जारी-

रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव रविवार को नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में मृत पाए गए,  नेपाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: एनसीआर को वैश्विक एविएशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

Khan Sir की कोचिंग पर फायर विभाग की नजर, जांच में मिलीं कई बड़ी खामियां

रविवार को पटना स्थित उनके कोचिंग संस्थान Khan Global Studies में बिहार फायर सर्विस की ऑडिट टीम पहुंची और आग से सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों का कहना है कि कोचिंग संस्थान में हर दिन बड़ी संख्या में छात्र पढ़ने आते हैं, ऐसे में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।