Hormuz Strait फिर बंद, ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर लगाया वादा तोड़ने का आरोप

मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को ऐलान किया कि रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस व्यापार मार्गों में से एक है। यहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है।

Lebanon Ceasefire के बाद भी, 250 हिजबुल्लाह आतंकियों को मारने का दावा

लेबनान में सीजफायर के बावजूद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि दक्षिणी लेबनान में उसने हिजबुल्लाह के करीब 250 आतंकवादियों को मार गिराया है। सीजफायर के बाद भी दोनों पक्षों के बीच हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। इजरायल का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए कार्रवाई जारी रखेगा, जबकि लेबनान की ओर से इन हमलों को उकसावे वाली कार्रवाई बताया जा रहा है।

भारत ने लेबनान में शांति मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अंतरराष्ट्रीय अपील की

लेबनान में शांति सैनिकों की सुरक्षा संकट

लेबनान में शांति सैनिकों की सुरक्षा को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में अपील की। 7,438 सैनिक तैनात हैं, जिनमें 642 भारतीय शामिल हैं। स्थिति अस्थिर है और सभी पक्षों को अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करना आवश्यक है।