Home » Foreign Affairs » Lebanon Ceasefire के बाद भी, 250 हिजबुल्लाह आतंकियों को मारने का दावा

Lebanon Ceasefire के बाद भी, 250 हिजबुल्लाह आतंकियों को मारने का दावा

Israel attack: लेबनान में सीजफायर के बावजूद इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इजरायली सेना ने दावा किया है कि दक्षिणी लेबनान में उसने हिजबुल्लाह के करीब 250 आतंकवादियों को मार गिराया है। आईडीएफ के मुताबिक ये कार्रवाई युद्धविराम लागू होने के बाद की गई, क्योंकि ये आतंकी इजरायल के नागरिकों और सैनिकों के लिए खतरा बने हुए थे। इजरायली सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। सेना के अनुसार अब तक 220 से ज्यादा आतंकवादी और कई बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं। साथ ही हिजबुल्लाह के कमांड सेंटर और अहम सैन्य ठिकानों को भी हवाई हमलों में तबाह किया गया है।

Israel attack: बेरूत में ताजा एयरस्ट्राइक

इजरायल ने गुरुवार को लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिएह समेत कई इलाकों में ताजा हवाई हमले किए। इन हमलों को सीजफायर उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दहिएह इलाके में हुए हमले में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं।

लगातार बढ़ रहा है तनाव

Israel attack: सीजफायर के बाद भी दोनों पक्षों के बीच हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं। इजरायल का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए कार्रवाई जारी रखेगा, जबकि लेबनान की ओर से इन हमलों को उकसावे वाली कार्रवाई बताया जा रहा है। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

 

 

ये भी पढ़ें: कच्छ के क्रीक इलाके में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments