अवैध खनन का विरोध पड़ा भारी! ओडिशा में युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ काटने का आरोप

ओडिशा के नयागढ़ जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां अवैध पत्थर खनन का विरोध करना एक युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। घटना के बाद बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। मामले की जांच के लिए वैज्ञानिक टीम की मदद ली जा रही है।

बांग्लादेशी समझकर बंगाली मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, परिवार सदमे में

ओडिशा में हिंसा का शिकार बना बंगाल का मजदूर

ओडिशा के सम्बलपुर ज़िले में काम करने गए मुर्शिदाबाद के एक प्रवासी मजदूर जुएल शेख की बांग्लादेशी होने के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है और मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना ने दूसरे राज्यों में काम करने वाले बंगाल के मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।