‘छात्र एक्टिविज्म किया तो ऐसी स्थिति आएगी’, CJP प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खरगे-नड्डा में तीखी बहस

सीजेपी प्रदर्शन पर राज्यसभा में घमासान

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आए। खरगे ने कार्रवाई की मांग की, जबकि जेपी नड्डा ने इसे कानून-व्यवस्था का सामान्य मामला बताया।

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किया बयान, सरकार ने क्या-क्या वादे किए? पूरी जानकारी दी

अनशन तोड़कर सोनम ने बताए सरकारी वादे

26 दिन की भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद सोनम वांगचुक ने विस्तृत बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई न करने, प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और संसद में पेपर लीक व शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा कराने का लिखित आश्वासन दिया है।

महिला आरक्षण पर कांग्रेस का सीधा आरोप, महिलाओं के हक को राजनीतिक मुद्दा बना रही सरकार: प्रियंका गांधी

महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में तीखी बहस हुई। विपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और वर्ष २०२३ के कानून को लागू करने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि आरक्षण को अन्य प्रक्रियाओं से जोड़कर इसे टालने की कोशिश की जा रही है।

पीएम मोदी ने की अमित शाह के भाषण की सराहना, कहा: तर्क, तथ्य और संसदीय गरिमा का मजबूत संदेश

अमित शाह के भाषण पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में दिए गए अमित शाह के भाषण की सराहना की। शाह ने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, संसदीय नियमों, लोकतांत्रिक परंपराओं और लोकसभा की कार्यप्रणाली से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी।

राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा का जवाब, निशिकांत दुबे ने खोला किताबों का पिटारा

भाजपा का पलटवार, 40 किताबों की सूची जारी

संसद में पूर्व सेना प्रमुख की किताब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक टकराव में बदल गया है। भाजपा सांसद ने कई प्रकाशित किताबों का हवाला देते हुए कांग्रेस शासन और गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए, जिससे सदन में तीखी बहस और हंगामा देखने को मिला।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मनरेगा खत्म, नया कानून लागू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी बिल, 2025 (VB-G-RAM-G) को मंजूरी दे दी है। VB-G-RAM-G बिल पर लोकसभा में करीब 14 घंटे चर्चा हुई थी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, “शुरुआत में यह सिर्फ नरेगा थी।
2009 के चुनाव के समय वोट के लिए इसमें महात्मा गांधी का नाम जोड़ा गया।”