वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत, सामने आया DCP सेंट्रल का बयान

वंदे मातरम् विवाद में सोनिया-राहुल पर शिकायत

वंदे मातरम् को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली में पुलिस शिकायत दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता ने जांच और एफआईआर की मांग की। ओडिशा में भी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत हुई। कांग्रेस ने आरोपों को खारिज किया, जबकि भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया।

अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले-‘स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम् का अपमान किया, जनता से माफी मांगे’

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में अमित शाह ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोनिया गांधी पर गीत रुकवाने का आरोप लगाया और कांग्रेस से बंकिम बाबू की अमर आत्मा तथा देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगने की अपील की।

‘छात्रों की आवाज कुचल रही सरकार’, NEET विवाद के बीच सोनिया गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

छात्र आंदोलन पर सोनिया गांधी का बड़ा बयान

NEET पेपर लीक विवाद के बीच सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर छात्रों के साथ कठोर व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई रोकने, शिक्षा सुधार लागू करने और छात्रों से संवाद शुरू करने की मांग की। राहुल गांधी ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों से माफी की मांग उठाई।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मनरेगा खत्म, नया कानून लागू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी बिल, 2025 (VB-G-RAM-G) को मंजूरी दे दी है। VB-G-RAM-G बिल पर लोकसभा में करीब 14 घंटे चर्चा हुई थी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, “शुरुआत में यह सिर्फ नरेगा थी।
2009 के चुनाव के समय वोट के लिए इसमें महात्मा गांधी का नाम जोड़ा गया।”