राहुल गांधी को लेकर कंगना का बड़ा बयान

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बुधवार को संसद के बाहर राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। कंगना ने कहा कि राहुल का व्यवहार महिलाओं को असहज करता है। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद जैसी जगह पर इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है।

LPG संकट पर संसद में हंगामा, राहुल गांधी के सवालों पर सरकार का बड़ा जवाब

आज संसद में एलपीजी सिलेंडर की कथित कमी को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सरकार ने यह भी साफ किया है कि सिलेंडरों की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महाराष्ट्र विधान परिषद में उठा वीर सावरकर को भारत रत्न देने का प्रस्ताव

महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर स्वातंत्र्य वीर सावरकर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और एमएलसी प्रसाद लाड ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में सावरकर को भारत रत्न देने की मांग उठाई। बीजेपी नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान को प्राथमिकता नहीं दी।

संसद में तीखा टकराव, राहुल गांधी के विरुद्ध प्रस्ताव, बजट चर्चा के दौरान भी हंगामा

संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को राजनीतिक माहौल गरम रहा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में राहुल गांधी के विरुद्ध ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए उन पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार करदाताओं के धन का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग कर रही है। उन्होंने पूर्व और वर्तमान काल की तुलना करते हुए दावा किया कि राजकोषीय घाटा नियंत्रित हुआ है तथा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से बड़ी राशि सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई है।

राहुल गांधी पर एक्शन की मांग तेज, निशिकांत दुबे ने स्पीकर को लिखा पत्र

संसद के बजट सत्र में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके बयानों और हंगामे को लेकर सदन की कार्यवाही कई दिनों तक प्रभावित रही। डॉ. दुबे ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं की फंडिंग और प्रोटोकॉल को लेकर भी सवाल उठाए हैं। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कई बार रक्षा, वित्त और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर बिना ठोस सबूत के बयान देते रहे हैं।

राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर, दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर के दौरे पर रहेंगे। दूषित पानी के कारण हुई मौतों और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की घटना के बाद राहुल गांधी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जानेंगे। कांग्रेस ने इसे संवेदनशीलता और पीड़ितों के प्रति … Read more

New Year 2026: राहुल गांधी ने दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, खड़गे बोले- 2026 बने अधिकारों की रक्षा का साल

राहुल गांधी से खड़गे तक शुभकामनाएं

नववर्ष 2026 के मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने 2026 को खुशहाली, स्वास्थ्य, समृद्धि और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का वर्ष बताया।

Digvijay Controversy: दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर कांग्रेस में बवाल, राहुल गांधी ने जताई आपत्ति

पुरानी तस्वीर पर साझा किया पोस्ट

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के RSS और BJP के संगठनात्मक ढांचे पर टिप्पणियों को लेकर राहुल गांधी ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में आपत्ति जताई। पार्टी में चर्चा और विवाद बढ़ गया है, जबकि दिग्विजय ने सफाई दी कि उनका उद्देश्य सिर्फ संगठन की ताकत को दिखाना था।

बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हमले का आरोप, पिरोजपुर में 3 घर जलकर खाक

बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच एक और गंभीर घटना सामने आई है। मालवीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि जिस तरह पहले हिंदुओं की सुरक्षा में विफलता दिखाई दी, वैसी ही चुप्पी आज भी चरमपंथी ताकतों को बेखौफ बना रही है।

RSS पर बयान से कांग्रेस में घमासान, नेताओं ने जताई नाराजगी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा RSS और BJP के संगठनात्मक ढांचे की तारीफ करने वाला पोस्ट पार्टी के भीतर विवाद की वजह बन गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में कांग्रेस द्वारा बनाए गए संस्थानों को कमजोर किया है। RSS-BJP ने राष्ट्रीय प्रतीकों और संविधान का अनादर किया है।