ओडिशा के मयूरभंज में भारी बारिश से 50 मीटर रेलवे ट्रैक धंसा, कई ट्रेनें रद्द: यात्रियों की बढ़ी परेशानी

ओडिशा में बारिश का कहर, रेलवे ट्रैक धंसा

ओडिशा के बारिपदा में लगातार भारी बारिश के कारण करीब 50 मीटर रेलवे ट्रैक धंस गया। ट्रैक के नीचे की मिट्टी बहने से रेल सेवाएं प्रभावित हुईं। बांगरीपोसी-भुवनेश्वर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और भंजपुर-रूपसा मेमू रद्द हैं। रेलवे ने मरम्मत शुरू कर दी है, जबकि बालासोर में भी बाढ़ जैसे हालात हैं।