कप्तान के बिना जिम्बाब्वे रवाना हुई टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

IND vs ZIM:

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले की तैयारी में जुटी है। इसी बीच भारत की टी20 टीम जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो गई है। हालांकि, टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर अभी इंग्लैंड में ही हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे खेलने के बाद जिम्बाब्वे के लिए रवाना होंगे।

IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के पास खुद को साबित करने का मौका-

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिनमें वैभव सूर्यवंशी सबसे चर्चित नाम हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मिली सीमित पारियों में वह प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे और उनके बल्ले से किसी भी मैच में 20 रन नहीं निकले। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज उनके लिए शानदार वापसी का मौका होगी। अपेक्षाकृत कमजोर विपक्ष के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर वह अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहेंगे।

IND vs ZIM: BCCI ने साझा की रवाना हुई टीम की तस्वीर-

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जिम्बाब्वे रवाना हुए खिलाड़ियों की तस्वीर साझा की है। फोटो में वैभव सूर्यवंशी के अलावा उपकप्तान तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह और रवि बिश्नोई भी नजर आए।

गौतम गंभीर नहीं, वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे जिम्मेदारी-

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ मुख्य कोच गौतम गंभीर नहीं जाएंगे। उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्ष्मण भी खिलाड़ियों के साथ जिम्बाब्वे के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं श्रेयस अय्यर के अलावा ईशान किशन, प्रिंस यादव और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी इंग्लैंड में अपने मैच पूरे करने के बाद टीम से जुड़ेंगे

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज शेड्यूल-

– पहला टी20: 23 जुलाई, हरारे
– दूसरा टी20: 25 जुलाई, हरारे
– तीसरा टी20: 26 जुलाई, हरारे

यह भी पढ़े- ’20 सांसदों को कैसे नज़रअंदाज़ कर सकते हैं?’ विपक्ष के वॉकआउट के बाद किरेन रिजिजू का जवाब

वैभव सूर्यवंशी को नेट्स में लगी चोट, दर्द से कराहते रहे बल्लेबाज; खेलने पर सस्पेंस

IND vs ENG:

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में आज तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह नेट्स पर अभ्यास के दौरान चोटिल होते नजर आ रहे हैं। इस घटना … Read more

श्रीलंकाई खिलाड़ियों से लड़ाई के बाद, वैभव पर लग सकता है बैन

Vaibhav Suryavanshi Ban:

Vaibhav Suryavanshi Ban: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। इन सुर्खियों की वजह वैभव की बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनका आक्रामक रवैया है। ट्राई नेशन-ए सीरीज के खेले गए मैच में टीम इंडिया-ए, श्रीलंका-ए के खिलाफ सुपर ओवर में हार गई थी।विजेता टीम के जश्न मनाने के दौरान वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई … Read more

IND A vs SL A: श्रीलंकाई खिलाड़ी ने की इस युवा खिलाड़ी के साथ धक्का-मुक्की, बदले में इस 15 वर्षीय लड़के ने दिया करारा जवाब

IND A vs SL A:

IND A vs SL A: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बल्ले से ही करारा जवाब नहीं देते, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपने आक्रामक स्वभाव से भी जवाब देना जानते हैं। उनका यह रूप सोमवार को देखने को मिला, जब श्रीलंका के खिलाड़ियों ने वैभव को स्लेज किया और उनसे भिड़ गए। वैभव को यह बात नागवार गुजरी और वे अकेले ही पूरी श्रीलंकाई टीम से भिड़ गए।

IND A vs SL A: मैच का हाल-

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां श्रीलंका ने जीत दर्ज की। मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव की श्रीलंकाई खिलाड़ियों से कहासुनी हो गई।

IND A vs SL A: वैभव से भिड़े श्रीलंकाई खिलाड़ी-

मैच सुपर ओवर तक गया। सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव रन नहीं बना पाए, जिसकी वजह से इंडिया-ए यह मुकाबला हार गई। जीत के बाद श्रीलंकाई टीम जश्न मनाने लगी। जश्न के दौरान विशेन हालामबेग ने वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेंडगे से कुछ कह दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने वैभव को धक्का दिया, जिसके जवाब में वैभव ने भी उन्हें धक्का दे दिया।
इसके बाद बीच-बचाव करने के लिए कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ी आगे आए। ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए वैभव ने हाथों से इशारा करते हुए कुछ कहा। इस दौरान वे काफी गुस्से में नजर आ रहे थे।

वैभव रहे इस बार भी फ्लॉप-

वैभव इस बार भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। टीम इंडिया-ए की ओर से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सिर्फ 21 रन बनाए। इसके बाद जब मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, तब भी वे प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए की टीम 49.2 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका-ए भी 265 रन तक पहुंच गई, जिसके कारण मैच सुपर ओवर तक गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए ने 16 रन बनाए, जबकि इंडिया-ए सिर्फ 9 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

यह भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान में युद्धविराम पर बनी सहमति, लेकिन इजरायली मंत्री के बयान से फिर बढ़ा तनाव

क्या T२० इंटर नेशनल टूर् मे खेलकर वैभव सूर्यवंशी बनेगे भारत के सबसे यंगइस्त प्लेयर

१५ साल के वैभव सूर्यवंशी गॉडफादर ऑफ क्रिकेट का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं| 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल आयरलैंड दौरे की शुरुआत 26 जून से 28 जून के बीच बताई जा रही है।