मथुरा मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे और कुर्सियों से हमला

मथुरा की हाईवे थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी जुटाई।

मथुरा में मोहर्रम पर बांटी गई बिरयानी को लेकर विवाद, बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद FIR दर्ज

मथुरा बिरयानी विवाद में FIR दर्ज, बच्चे बीमार

मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में मोहर्रम पर बांटी गई बिरयानी को लेकर विवाद हुआ। चिकन होने की जानकारी मिलने के बाद दो बच्चों की तबीयत खराब हुई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विधायक मांट राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी को डम्फर ने मारी जोरदार टक्कर, सब इंस्पेक्टर की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा

यमुना एक्सप्रेसवे पर मांट विधायक राजेश चौधरी की एस्कॉर्ट गाड़ी को तेज रफ्तार डम्फर ने टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक सुरक्षा गार्ड की मौके पर मौत हो गई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए बड़ा कदम, अब QR Code से होगा दान

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आने के बाद वृंदावन के प्रसिद्ध Banke Bihari Temple में भी सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर बड़े कदम उठाए गए हैं। बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि इस वर्ष मार्च, अप्रैल और मई के दौरान मंदिर को करीब 4.90 करोड़ रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ है।

3 साल की बच्ची को स्कूल में उल्टी करने पर 2 घंटे हाथ उठवाकर खड़ा रखा, मां से लगवाया पोछा

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार किया गया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मामला बढ़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित माफी मांगी है। स्कूल के प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी और स्कूल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।

वृंदावन में कार टक्कर के बाद बवाल, थाने में महिला का आधी रात वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

वृंदावन कार टक्कर के बाद हंगामा

वृंदावन में कार टक्कर के बाद हुए विवाद में दिल्ली की महिला का थाने में बनाया गया वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह परिवार के साथ मदद मांगती नजर आई और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।

ताले में कैद बाजना का पशु अस्पताल, इलाज के लिए भटक रहे ग्रामीण

विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच मथुरा के बाजना क्षेत्र में स्थित सरकारी पशु अस्पताल अपनी बदहाली की कहानी खुद बयां कर रहा है। ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि अस्पताल भवन की मरम्मत कराकर यहां नियमित रूप से डॉक्टर और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

मथुरा में बैंक के अंदर से चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल, संविदा कर्मचारी समेत 5 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बैंक खातों के जरिए चल रहे एक बड़े साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से जुड़े एक संविदा कर्मचारी सहित पांच शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर पूरे ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। साइबर क्राइम थाना मथुरा की टीम ने इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक रफत मजीद, निरीक्षक अमित चौहान और तकनीकी टीम के कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

मथुरा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

मथुरा महावन में मृत मिले परिवार के पांच सदस्यों का घर

मथुरा जिले के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने सामूहिक आत्महत्या की आशंका जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और मामले की पूरी जांच जारी है।

बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग ठेके को लेकर विवाद, संतों का विरोध और प्रशासन की सफाई

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर में रेलिंग लगाने का ठेका दिए जाने की खबर सामने आते ही साधु-संतों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। डीएम ने लोगों से अपील की है कि इस मामले में किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं और प्रशासन का सहयोग करें।