Home » मौसम » कल का मौसम: दिल्ली-UP में येलो अलर्ट, MP-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश

कल का मौसम: दिल्ली-UP में येलो अलर्ट, MP-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश

Tomorrow's Weather:

Tomorrow’s Weather: देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त को 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Tomorrow’s Weather: दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट-

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त को दिल्ली में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी में दिनभर रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 11 अगस्त को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह से दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। शाम और रात में बारिश की तीव्रता कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 15 अगस्त के बीच भी दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

Tomorrow’s Weather: मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट-

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगर-मालवा, भोपाल, देवास, इंदौर, मंदसौर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना-

उत्तर प्रदेश में भी मॉनसून सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।

बिहार में भी बारिश का अलर्ट-

बिहार में भी 11 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा 13 से 15 अगस्त के बीच राज्य में मॉनसून के और सक्रिय होने की संभावना है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी-

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप और कर्नाटक में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

17 राज्यों में बारिश का अलर्ट-

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 11 अगस्त को देश के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और मध्य भारत तक कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है

यह भी पढ़े-लाठीचार्ज मामले पर लोकसभा में जवाब देंगे अमित शाह, संसद का गतिरोध खत्म करने की कोशिश तेज