Up news: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पश्चिम शरीरा थाने में तैनात 26 वर्षीय सिपाही विपेंद्र उर्फ दीपेंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने आवास में बिजली का स्विच ऑन कर रहे थे और अचानक करंट की चपेट में आ गए।
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद दीपेंद्र को गंभीर हालत में तुरंत साथी पुलिसकर्मियों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
Up news: 2020 बैच के सिपाही थे दीपेंद्र यादव
दीपेंद्र यादव 2020 बैच के सिपाही थे और मूल रूप से महोबा जनपद के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि 21 जून की दोपहर वह अपने आवास पर थे, इसी दौरान मिक्सी चलाने के लिए जैसे ही उन्होंने स्विच ऑन किया, वे करंट की चपेट में आ गए।
Up news: मौके पर मची अफरा-तफरी
हादसे की सूचना मिलते ही साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
पत्नी भी आई चपेट में
Up news: एक अन्य जानकारी के अनुसार, दीपेंद्र पश्चिम शरीरा थाने के फायर स्टेशन परिसर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। हादसे के वक्त उनकी पत्नी ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की, लेकिन करंट लगने से वह भी झटका खाकर दूर जा गिरीं और घायल हो गईं। फिलहाल पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: NEET अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर रुके PM मोदी, ट्रैफिक प्रभावित न हो इसलिए लिया फैसला








