War Memorial Darjeeling: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन दार्जिलिंग में स्थित वॉर मेमोरियल दार्जिलिंग इन दिनों न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता बल्कि आधुनिक पर्यटन सुविधाओं और विकास के कारण भी चर्चा में है। ताजा तस्वीरों में जहां एक ओर हरियाली, फूलों से सजे बगीचे और बादलों से ढकी वादियां दिख रही हैं, वहीं दूसरी ओर पर्यटन के क्षेत्र में हो रही प्रगति की झलक भी साफ दिखाई दे रही है।

प्रगति की पटरी पर दौड़ता दार्जिलिंग
दार्जिलिंग का यह इलाका अब पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक व्यवस्थाओं का बेहतरीन संगम बन चुका है। वॉर मेमोरियल परिसर को सुव्यवस्थित तरीके से विकसित किया गया है, जहां साफ–सफाई, बैठने की व्यवस्था, पाथवे और आकर्षक गार्डनिंग पर्यटकों को एक बेहतर अनुभव दे रहे हैं। ‘I Love DARJEELING’ जैसे इंस्टाग्राम–फ्रेंडली स्पॉट इस बात का संकेत हैं कि पर्यटन को नई सोच के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

इन सबके बीच सबसे खास आकर्षण रही दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की टॉय ट्रेन, जो विरासत और विकास का अनूठा उदाहरण पेश करती है। एक ओर यह ट्रेन ब्रिटिश काल की ऐतिहासिक पहचान है, तो वहीं आज भी आधुनिक पर्यटन का अहम हिस्सा बनकर दार्जिलिंग की अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही है। तस्वीरों में ट्रेन के गुजरते ही पर्यटकों का उत्साह देखते ही बनता है लोग वीडियो बनाते, फोटो खींचते और इस अनुभव को यादगार बनाते नजर आए।
War Memorial Darjeeling: मौसम, ठंडी हवाएं और धुंध से ढके पहाड़
पर्यटकों की बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि दार्जिलिंग तेजी से पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा है। स्थानीय स्तर पर छोटे व्यापार, स्टॉल और सांस्कृतिक गतिविधियां भी इस विकास का हिस्सा बन रही हैं। पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं स्थानीय महिलाएं न केवल संस्कृति की झलक पेश कर रही हैं, बल्कि पर्यटन के जरिए आत्मनिर्भरता की ओर भी बढ़ रही हैं। बारिश के बाद का मौसम, ठंडी हवाएं और धुंध से ढके पहाड़ इस पूरे अनुभव को और खास बना रहे हैं। शहर के दूर–दराज इलाकों तक बेहतर कनेक्टिविटी, साफ–सुथरे सार्वजनिक स्थल और सुरक्षा व्यवस्थाएं यह दिखाती हैं कि प्रशासन पर्यटन को लेकर गंभीर है और लगातार सुधार कर रहा है।

ये भी पढ़े… ED की रेड या सियासी वार? APP सांसद अशोक मित्तल पर एक्शन से क्यों गरमाई सियासत?








