Home » पश्चिम बंगाल » बंगाल में एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, कानून-व्यवस्था पर अफसरों संग की बड़ी बैठक

बंगाल में एक्शन मोड में शुभेंदु अधिकारी, कानून-व्यवस्था पर अफसरों संग की बड़ी बैठक

West bengal: पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद Suvendu Adhikari पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। शपथ लेते ही उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सरकार बनने के तुरंत बाद उन्होंने मुख्य सचिव, डीजीपी और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को हालात पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इस बैठक में कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि नई सरकार चुनाव के बाद हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने जा रही है।

सोमवार को होगी हाई लेवल मीटिंग

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम 5 बजे नबन्ना में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी राज्य के डीजी, सीपी और सभी एसपी के साथ बड़ी बैठक करेंगे। यह पुलिस प्रशासन के साथ उनकी पहली आधिकारिक मीटिंग होगी। बैठक में चुनाव के बाद की हिंसा, महिलाओं की सुरक्षा और राज्य की कानून-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

West bengal: पुरानी योजनाएं बंद नहीं होंगी

मुख्यमंत्री ने बैठक में पिछली सरकार की योजनाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि जनता से जुड़ी योजनाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहनी चाहिए। इसके अलावा राइटर्स बिल्डिंग के जीर्णोद्धार कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जिसे भविष्य में राज्य सचिवालय बनाया जाना है।

West bengal: सुब्रत गुप्ता बने मुख्यमंत्री के सलाहकार

पश्चिम Bengal सरकार ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी Subrata Gupta को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक मामलों में उनके लंबे अनुभव का फायदा नई सरकार को मिलेगा।

शांतनु बाला होंगे निजी सचिव

West bengal: वहीं 2017 बैच के आईएएस अधिकारी Shantanu Bala को मुख्यमंत्री का निजी सचिव बनाया गया है। इससे पहले वे दक्षिण 24 परगना में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थे। सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय को नए तरीके से मजबूत करने के लिए यह बदलाव किए गए हैं।

 

 

ये भी पढ़े: IAS शांतनु बाला बने CM शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव, बंगाल सरकार ने जारी किया आदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments