Home » नई दिल्ली » नीली झील किनारे CM रेखा गुप्ता ने किया योग, कहा- स्वस्थ दिल्ली बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

नीली झील किनारे CM रेखा गुप्ता ने किया योग, कहा- स्वस्थ दिल्ली बनाने में निभाएगा अहम भूमिका

Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आसोला-भाटी स्थित नीली झील के किनारे सैकड़ों योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया। इस साल योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम में सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी, मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, विधायक करतार सिंह तंवर समेत कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।

नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य होगा बेहतर

योगाभ्यास के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से नागरिक शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ बनेंगे। उन्होंने कहा कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि एक स्वस्थ, ऊर्जावान और जागरूक दिल्ली के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Yoga Day 2026: योग तनावमुक्त समाज बनाने का प्रभावी माध्यम

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि दिल्ली को स्वस्थ, सक्रिय और तनावमुक्त बनाने की दिशा में योग एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित कर सकता है।

Yoga Day 2026: PM मोदी को दिया श्रेय

रेखा गुप्ता ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत भारत की प्राचीन योग परंपरा आज वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। योग को दुनिया भर में नई पहचान और सम्मान मिला है।

दिल्लीवासियों को आसोला-भाटी आने का दिया निमंत्रण

Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि दिल्ली अपनी समृद्ध हरित विरासत पर गर्व करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आसोला-भाटी की प्राकृतिक सुंदरता और शांति का अनुभव करें तथा योग से प्रेरित संतुलन, सामंजस्य और कल्याण के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं।

 

ये भी पढ़ें: NEET अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर रुके PM मोदी, ट्रैफिक प्रभावित न हो इसलिए लिया फैसला