स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद अस्पताल पहुंचे, डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को 13 अगस्त की शाम बेचैनी महसूस होने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच और हृदय की एंजियोग्राफी की। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और कार्डियोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।