आतंकी सोच खत्म होने तक जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर: राजनाथ

Operation Sindoor:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तब तक जारी रहेगा, जब तक आतंकवादी सोच पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती। जयपुर में सेना दिवस समारोह के दौरान उन्होंने इसे साहस और संतुलन का प्रतीक बताया और सेना के शौर्य की सराहना की।

गाजियाबाद में एक महीने के लिए BNSS की धारा 163 लागू, 16 फरवरी तक रहेगी सख्ती

गाजियाबाद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 163 लागू कर दी है। होटल मालिक पहचान पत्र की जांच किए बिना किसी को कमरा नहीं देंगे, पेट्रोल पंपों पर कंटेनर में पेट्रोल या डीजल बेचने पर रोक, केवल वाहनों में ही ईंधन दिया जाएगा।

दिसंबर 2025 में बेरोजगारी दर में हल्की बढ़ोतरी

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों में बेरोजगारी दर मामूली रूप से बढ़कर 4.8 प्रतिशत हो गई। दिसंबर 2025 के ये आंकड़े 3,73,990 लोगों के सर्वेक्षण पर आधारित हैं। श्रमिक जनसंख्या अनुपात से आशय कुल जनसंख्या में कार्यरत लोगों के हिस्से से है।

ग्रेटर नोएडा: 102 किग्रा अवैध गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Drug Smuggler:

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 102.4 किग्रा अवैध गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। तस्करों का नेटवर्क उड़ीसा से गांजा लाकर एनसीआर में बेचता था।

सहारनपुर में आग का कहर, घर जलकर हुआ खाक, वीडियो बना रहे अग्निशमन कर्मचारी को लेकर उठे सवाल?

Saharanpur News

Saharanpur News: सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला मछियारों वाला में बीती रात भीषण आग लग गई, जिसमें एक पूरे परिवार का सारा सामान राख हो गया। हालांकि सौभाग्य से घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली। पीड़ित परिवार ने क्या बताया? पीड़ित परिवार के … Read more

सड़क हादसों को रोकने के लिए योगी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम! जान ले क्या है नया नियम…

UP News

UP News: बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और दोपहिया वाहनों से होने वाली मौतों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में कोई भी व्यक्ति मोटरसाइकिल या स्कूटी खरीदते समय दो हेलमेट लेना अनिवार्य होगा। एक हेलमेट ड्राइवर और दूसरा पीछे बैठने वाले यात्री के लिए होगा।  सरकार ने स्पष्ट किया … Read more

कड़वे स्वाद के पीछे छुपी सेहत, सौंदर्य और रोगमुक्त जीवन की अनमोल ताकत

करेला स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन सेहत के लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। करेला स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह दूध बनाने वाले हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है, हालांकि इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।

Yogi: योगी मॉडल से यूपी में कृषि क्रांति

Yogi

Yogi: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों ने बीते पौने नौ वर्षों में कृषि क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। 2017 से पहले जहां किसान कर्ज, सिंचाई और भुगतान संकट से जूझ रहा था, वहीं अब वही किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुका है। योगी सरकार की प्राथमिकता और … Read more

भागलपुर में नल-जल योजना बनी ‘सूखी’ उम्मीद, बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण

Bihar News

Bihar News: भागलपुर जिले के बरारी पंचायत के वार्ड संख्या 12 में नल-जल योजना पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। इस वार्ड में रहने वाले करीब 100 से अधिक परिवार पिछले कई महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। योजना के तहत घरों के सामने नल तो लगाए गए, लेकिन आज तक … Read more

20 टीमें तैयार, क्या सूर्यकुमार यादव दिलाएंगे भारत को लगातार तीसरा ICC खिताब?

ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है और क्रिकेट फैंस को इस मेगा टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार है। क्रिकेट की सबसे बड़ी राइवलरी भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाएगा, जिसे लेकर दोनों देशों के फैंस बेहद उत्साहित हैं।