नोएडा में 8 दिन के लिए सख्ती, कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। धारा 163 लागू रहने के दौरान बिना अनुमति किसी भी तरह की भीड़, प्रदर्शन या आयोजन पर रोक रह सकती है।

कराची में बेकाबू फायरिंग: 3 दिन में 9 लोग घायल, लोगों में डर का माहौल

कराची में इन दिनों हालात चिंताजनक बने हुए हैं। शहर में अंधाधुंध फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों के बीच डर साफ नजर आ रहा है। 4 से 6 अप्रैल के बीच हुई इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कानून-व्यवस्था संभालने वाली एजेंसियां ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम रही हैं।

दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर सवाल, युवक की बेरहमी से पिटाई और चाकू से हत्या

दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के साकेत इलाके में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। चार युवकों ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक और गंभीर मामला सामने आया है। निजी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

चाइनीज मांझे ने ली युवक की जान, CM योगी के आदेश पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चाइनीज मांझे ने एक बार फिर जान ले ली। 32 वर्षीय शोएब, जो पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे, बाइक से जा रहे थे तभी हैदरगंज तिराहे के पास फ्लाइओवर पर चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। चाइनीज मांझा मेटैलिक पाउडर, नायलॉन, एल्यूमिनियम ऑक्साइड, गोंद, लेड, कांच के टुकड़े और लोहे के बुरादे से बनाया जाता है। लखनऊ काइट एसोसिएशन के मुताबिक यह देशी मांझे के मुकाबले करीब 6 गुना सस्ता होता है और ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हो जाता है।

बंद रेलवे फाटक पार करना पड़ा भारी, ट्रेन से टकराई बाइक, बड़ा हादसा टला

रेलवे प्रशासन लगातार आम जनता से अपील करता रहा है कि बंद रेलवे फाटक को अवैध रूप से पार न करें, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही बरतने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बंद रेलवे फाटक पार करने की गलती न करें।

गाजियाबाद, खुले नाले में गिरने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

नोएडा के बाद अब गाजियाबाद से एक और दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मसूरी थाना क्षेत्र के माजरा झुंडपुरा गांव में खुले नाले में गिरने से 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। यह घटना नोएडा में हाल ही में हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद सामने आई है, जहां घने कोहरे के बीच सेक्टर-150 में उनकी कार पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर गई थी।

गाजियाबाद में एक महीने के लिए BNSS की धारा 163 लागू, 16 फरवरी तक रहेगी सख्ती

गाजियाबाद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) की धारा 163 लागू कर दी है। होटल मालिक पहचान पत्र की जांच किए बिना किसी को कमरा नहीं देंगे, पेट्रोल पंपों पर कंटेनर में पेट्रोल या डीजल बेचने पर रोक, केवल वाहनों में ही ईंधन दिया जाएगा।

जोधपुर में आवारा कुत्तों का कहर, मासूम पर हमला, चेहरे की करानी पड़ी प्लास्टिक सर्जरी

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आवारा कुत्तों के झुंड ने एक मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद जोधपुर शहर के लोग दहशत में हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

असम के पहाड़ी जिलों में बेदखली को लेकर हिंसक झड़प, इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक

असम के कार्बी आंगलोंग और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में बेदखली के मुद्दे को लेकर तनाव फिर बढ़ गया है। इस झड़प की मुख्य वजह अवैध कब्जे और बेदखली अभियान को लेकर स्थानीय लोगों और बाहरी समूहों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को बताया जा रहा है।

शराब के नशे में सपेरा छोड़ गया कोबरा, शराब दुकान पर मचा हड़कंप

जिले के पाटन क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सपेरा शराब खरीदने के लिए शराब दुकान पर पहुंचा था। फिलहाल सपेरा लापता है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।