ओडिशा के छोटे से गाँव से विश्व एथलेटिक्स तक: दूती चंद की संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी

दूती चंद का प्रेरणादायक सफर

दूती चंद की कहानी संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास की मिसाल है। आर्थिक चुनौतियों और खेल प्रतिबंधों का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने एशियाई स्तर पर इतिहास रचा और लाखों युवाओं को प्रेरित किया।

जिहादियों के दबाव में नहीं बनने दी भगवान राम की प्रतिमा, बुद्धिजीवियों ने जताई चिंता

Dhaka: जिहादियों के दबाव में नहीं बनने दी भगवान राम की प्रतिमा, बुद्धिजीवियों ने जताई चिंता

Dhaka: बांग्लादेश के गाइबांधा जिले के पलाशबाड़ी उपजिला में स्थित श्रीश्री राधागोविंद और काली मंदिर परिसर में भगवान राम की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा के निर्माण पर रोक लगा दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह आदेश वहां के अध‍िकार‍ियों ने द‍िया है। मंदिर के सलाहकार श्यामल कुमार महंत ने गुरुवार शाम … Read more

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हाईटेक ई-बस सेवा शुरू, CM योगी ने दिखाई हरी झंडी, जेवर एयरपोर्ट से जुड़ाव हुआ मजबूत

सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

UP News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास … Read more

तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भड़की भीषण आग, धुएं से 3 लोगों की मौत, 8 को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली के तुगलकाबाद में बड़ा अग्निकांड

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। धुएं के कारण कई लोग फंस गए थे। दमकल विभाग ने आठ लोगों को सुरक्षित बचाया। सरकार अब आग सुरक्षा नियमों को और सख्त करने पर विचार कर रही है।

तृणमूल में टूट की आहट! 3 पन्नों पर 19 सांसदों के हस्ताक्षर से बगावत की अटकलें तेज

तृणमूल में टूट की आहट

TMC News: तृणमूल कांग्रेस के 19 सांसदों के हस्ताक्षर वाले तीन पन्ने शुक्रवार को सामने आए, जिनमें दावा किया गया है कि वे लोकसभा में पार्टी के प्रतिनिधित्व का मुख्य और बहुमत वाला गुट हैं। इस बात को लेकर उलझन बनी है कि क्या ये तीन पेज उसी कथित पत्र का आखिरी हिस्सा हैं, जिसे … Read more

ममता बनर्जी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं, अशोक गहलोत ने दिया यह सुझाव…

New Delhi: ममता बनर्जी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं, अशोक गहलोत ने दिया यह सुझाव...

New Delhi: ममता बनर्जी के कांग्रेस में शामिल होने की इन दिनों चर्चाएं चल रही हैं। इस तरह की चर्चाओं को एकदम नजरंदाज भी नहीं किया जा सकता है। दरअसल, ममता इस समय संकट के ऐसे दौर से गुजर रही हैं, जिसके कारण वे कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव स्वीकार कर सकती हैं। इन … Read more

UP चुनाव 2027 का ‘अयोध्या फैक्टर’? BJP-SP की टक्कर के बीच कांग्रेस की एंट्री

RAM MANDIR NEWS: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या और राम मंदिर एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गए हैं। राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे विवाद ने प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर आमने-सामने हैं, जबकि कांग्रेस भी … Read more

अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला: कानपुर और प्रतापगढ़ में FIR दर्ज, नेताओं ने जताई नाराजगी

अदिति यादव पर पोस्ट, कानपुर में FIR

अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के मामले में कानपुर और प्रतापगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले पर भाजपा और सपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जबकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।

नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके बोले- ‘पेपर लीक बंद करो’

Cockroach Janata Party

CJP In Lucknow: देशभर में चर्चा का विषय बनी कॉकरोच जनता पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश की ओर अपना रुख कर लिया है। पार्टी के संस्थापक और प्रमुख अभिजीत दीपके आज शुक्रवार देर रात लखनऊ पहुंच गए। उन्होंने घोषणा की है कि वह शनिवार को इको गार्डन में आयोजित होने वाले ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन … Read more

Central government New Guidelines:पेट्रोल डीजल पर नई पाबंदी

Central government New Guidelines:

Central government New Guidelines: केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के तहत इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स को अगले 90 दिनों तक पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर रोक लगा दी गई है। अब ऐसे बड़े उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का ईंधन केवल बल्क सेल पॉइंट्स (थोक केंद्रों) से ही खरीदना होगा।

Central government New Guidelines: क्यों लिया यह फैसला-

सरकार के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। आम उपभोक्ताओं पर बोझ कम रखने के लिए रिटेल पेट्रोल पंपों पर कीमतों में सीमित बढ़ोतरी की गई, जबकि थोक ग्राहकों के लिए कीमतें बढ़ा दी गईं।
दिल्ली में जहां रिटेल पंपों पर डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है, वहीं थोक बाजार में इसकी कीमत 134.50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। कीमतों के इस बड़े अंतर के कारण कई उद्योग, फैक्ट्रियां और टेलीकॉम कंपनियां पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने लगी थीं, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति प्रभावित होने लगी।

Central government New Guidelines:बड़े ग्राहकों को अब कहां से मिलेगा तेल –

नए नियमों के तहत फैक्ट्रियां, उद्योग, व्यावसायिक संस्थान और अन्य बड़े उपभोक्ता अब सामान्य पेट्रोल पंपों से पेट्रोल या डीजल नहीं खरीद सकेंगे। उन्हें सीधे अधिकृत थोक डीलरों से बाजार भाव पर ईंधन खरीदना होगा।
एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं
सरकार ने संदिग्ध और बड़े खरीदारों पर नजर रखने के लिए दैनिक खरीद सीमा भी तय की है। नए आदेश के मुताबिक कोई भी ग्राहक या वाहन एक दिन में एक पेट्रोल पंप से अधिकतम 200 लीटर डीजल ही खरीद सकेगा

डीजल बिक्री के लिए क्या हैं नए नियम-

पेट्रोल पंपों पर डीजल केवल वाहनों के मुख्य ईंधन टैंक में या PESO प्रमाणित कंटेनरों में ही दिया जाएगा।
इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स रिटेल पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं खरीद सकेंगे।
खरीदे गए डीजल को मुनाफे के लिए दोबारा बेचना प्रतिबंधित रहेगा।
नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति, संस्था या पेट्रोल पंप डीलर इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955’ के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्य सरकारों को जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

किसके पास होंगे जांच और जब्ती के अधिकार-

नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकृत अधिकारी, डीएसपी रैंक या उससे ऊपर के पुलिस अधिकारी तथा तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर स्तर के अधिकारी पेट्रोल पंपों की जांच कर सकेंगे। अनियमितता मिलने पर उन्हें सामान जब्त करने और आवश्यक कार्रवाई करने का अधिकार भी होगा।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के 12 वर्षों में नारी शक्ति बनी विकास की धुरी- CM योगी