बेगूसराय में मातम: ट्रक से भिड़ी कार, तीन थाना प्रभारी समेत चार लोगों की मौत से पुलिस महकमे में शोक

Bihar Accident News: बिहार के बेगूसराय जिले में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन थाना प्रभारियों सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त … Read more

US Iran War: “होर्मुज फिर खुलेगा” ट्रंप का दावा, ईरान ने जल्दबाजी में फैसले लेने पर दी चेतावनी

जल्द खुल जाएगा होर्मुज

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के साथ समझौते और युद्ध खत्म होने का दावा किया है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की बात कही, जबकि ईरान ने अमेरिका को जल्दबाजी से बचने की चेतावनी दी है।

दिल्ली में आंधी के साथ तेज बारिश, IMD का रेड अलर्ट; 2-3 दिन में यूपी पहुंचेगा मानसून

दिल्ली में बारिश, IMD का रेड अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार समेत कई राज्यों में आगे बढ़ चुका है और अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की संभावना है।

12 जून का पंचांग: राहुकाल से लेकर अमृत काल तक, जानें दिनभर का पूरा शुभ-अशुभ समय

12 जून का पंचांग

12 जून 2026, शुक्रवार का दिन प्रदोष व्रत के कारण विशेष महत्व रखता है। इस दिन द्वादशी और त्रयोदशी तिथि, भरणी नक्षत्र, सुकर्मा योग तथा कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। भगवान शि

Uttarakhand Rain Alert: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Uttarakhand Rain Alert:

Uttarakhand Rain alert: उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के तीन जिलों—रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर—में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं सात जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Uttarakhand Rain Alert: 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी आशंका है

Uttarakhand Rain Alert:देहरादून में 60 किमी प्रति घंटे तक चल सकती हैं हवाएं

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को आसमान आंशिक से पूर्णतः बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, हल्की से मध्यम बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिनकी गति झोंकों के दौरान 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Uttarakhand Rain Alert: पिथौरागढ़ में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड-

गुरुवार शाम तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, पिथौरागढ़ में 29.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो राज्य में सबसे अधिक रही।
इसके अलावा:
मुक्तेश्वर – 10.4 मिमी
देहरादून – 5 मिमी
नई टिहरी – 1.4 मिमी
स्वचालित मौसम केंद्रों के आंकड़ों के अनुसार:
गंगोलीहाट – 29 मिमी
जागेश्वर – 25.5 मिमी
सोंग क्षेत्र – 21 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

13 जून-

पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

14 जून-

राज्य के पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

15 जून-

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अनुमान है। अन्य पहाड़ी जिलों में भी मौसम बदला-बदला रह सकता है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट पर नजर रखने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप का बड़ा ऐलान, ईरान के तेल ठिकानों पर कब्जे की चेतावनी, होर्मुज स्ट्रेट बंद