Central government New Guidelines:पेट्रोल डीजल पर नई पाबंदी

Central government New Guidelines:

Central government New Guidelines: केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। गाइडलाइन के तहत इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स को अगले 90 दिनों तक पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल खरीदने पर रोक लगा दी गई है। अब ऐसे बड़े उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत का ईंधन केवल बल्क सेल पॉइंट्स (थोक केंद्रों) से ही खरीदना होगा।

Central government New Guidelines: क्यों लिया यह फैसला-

सरकार के अनुसार, मिडिल ईस्ट में जारी संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। आम उपभोक्ताओं पर बोझ कम रखने के लिए रिटेल पेट्रोल पंपों पर कीमतों में सीमित बढ़ोतरी की गई, जबकि थोक ग्राहकों के लिए कीमतें बढ़ा दी गईं।
दिल्ली में जहां रिटेल पंपों पर डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है, वहीं थोक बाजार में इसकी कीमत 134.50 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई। कीमतों के इस बड़े अंतर के कारण कई उद्योग, फैक्ट्रियां और टेलीकॉम कंपनियां पेट्रोल पंपों से बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने लगी थीं, जिससे आम उपभोक्ताओं के लिए आपूर्ति प्रभावित होने लगी।

Central government New Guidelines:बड़े ग्राहकों को अब कहां से मिलेगा तेल –

नए नियमों के तहत फैक्ट्रियां, उद्योग, व्यावसायिक संस्थान और अन्य बड़े उपभोक्ता अब सामान्य पेट्रोल पंपों से पेट्रोल या डीजल नहीं खरीद सकेंगे। उन्हें सीधे अधिकृत थोक डीलरों से बाजार भाव पर ईंधन खरीदना होगा।
एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं
सरकार ने संदिग्ध और बड़े खरीदारों पर नजर रखने के लिए दैनिक खरीद सीमा भी तय की है। नए आदेश के मुताबिक कोई भी ग्राहक या वाहन एक दिन में एक पेट्रोल पंप से अधिकतम 200 लीटर डीजल ही खरीद सकेगा

डीजल बिक्री के लिए क्या हैं नए नियम-

पेट्रोल पंपों पर डीजल केवल वाहनों के मुख्य ईंधन टैंक में या PESO प्रमाणित कंटेनरों में ही दिया जाएगा।
इंडस्ट्रियल, कमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल यूजर्स रिटेल पेट्रोल पंपों से ईंधन नहीं खरीद सकेंगे।
खरीदे गए डीजल को मुनाफे के लिए दोबारा बेचना प्रतिबंधित रहेगा।
नियमों के उल्लंघन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति, संस्था या पेट्रोल पंप डीलर इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ ‘आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955’ के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही राज्य सरकारों को जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश भी दिए गए हैं।

किसके पास होंगे जांच और जब्ती के अधिकार-

नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकृत अधिकारी, डीएसपी रैंक या उससे ऊपर के पुलिस अधिकारी तथा तेल कंपनियों के सेल्स ऑफिसर स्तर के अधिकारी पेट्रोल पंपों की जांच कर सकेंगे। अनियमितता मिलने पर उन्हें सामान जब्त करने और आवश्यक कार्रवाई करने का अधिकार भी होगा।

यह भी पढ़ें- PM मोदी के 12 वर्षों में नारी शक्ति बनी विकास की धुरी- CM योगी

 

ED में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी, केंद्र सरकार ने बढ़ाए सैकड़ों नए पद

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED) को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने ईडी में कई नए पदों को मंजूरी दे दी है। पिछले कुछ वर्षों में मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक अपराधों के मामलों में तेजी आई है। ऐसे में कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से ईडी को जांच पूरी करने, चार्जशीट दाखिल करने और हाई-प्रोफाइल मामलों में कार्रवाई तेज करने में मदद मिलेगी।

PM आवास के पास स्थित दिल्ली जिमखाना क्लब पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

दिल्ली के सबसे हाई-प्रोफाइल और संवेदनशील इलाकों में शामिल लुटियंस दिल्ली स्थित दिल्ली जिमखाना क्लब को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि इस जमीन का इस्तेमाल आखिर किस प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा।

अब 28 मई को रहेगी छुट्टी, 27 मई को खुलेंगे सरकारी दफ्तर

बकरीद (ईद-उल-जुहा) की तारीख में बदलाव के बाद केंद्र सरकार ने दिल्ली में सरकारी छुट्टी की तारीख भी बदल दी है। बकरीद को लेकर दिल्ली सरकार ने भी गाइडलाइन जारी की है। प्रशासन ने साफ किया है कि गाय, बछड़े और ऊंट जैसे प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी।

एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, बुकिंग गैप 21 से बढ़ाकर 25 दिन

केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने रिफाइनरियों को एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कंपनियों से कहा गया है कि कमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू ग्राहकों को प्राथमिकता दी जाए।

100 mg से ज्यादा नाइमेसुलाइड पर सरकार का बड़ा एक्शन, पूरे देश में बैन लागू

केंद्र सरकार ने आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पेन किलर दवा नाइमेसुलाइड को लेकर बड़ा और सख्त फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कदम पेन किलर दवाओं के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए उठाया है।