राघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी फटने से गोदाम में आग, दो की मौत

ई-रिक्शा बैटरी फटी, दो की मौत

दिल्ली के राघुबीर नगर में ई-रिक्शा की बैटरी में विस्फोट के बाद गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, गुजरात के दहेज स्थित विजन प्रोडक्ट्स कंपनी में भी आग लगी। दोनों जगह दमकल टीमों ने आग पर काबू पाया और जांच जारी है।

दिल्ली की लोधी कॉलोनी के घर में लगी आग, मां समेत दो बेटियों की दर्दनाक मौत

लोधी कॉलोनी आग में 3 की मौत

दिल्ली के लोधी कॉलोनी स्थित एक घर में भीषण आग लगने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। दमकल विभाग ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हाल के दिनों में दिल्ली में आग लगने की कई बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भड़की भीषण आग, धुएं से 3 लोगों की मौत, 8 को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली के तुगलकाबाद में बड़ा अग्निकांड

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में शुक्रवार तड़के एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। धुएं के कारण कई लोग फंस गए थे। दमकल विभाग ने आठ लोगों को सुरक्षित बचाया। सरकार अब आग सुरक्षा नियमों को और सख्त करने पर विचार कर रही है।

दिल्ली होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ी, इलाज के दौरान एक और घायल ने तोड़ा दम

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में हुए दर्दनाक होटल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं। शुरुआती जांच में सिलेंडर फटने की आशंका जताई गई थी, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर अब अधिकारियों की भी होगी जवाबदेही

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी। मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि अब अवैध निर्माण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मालवीय नगर अग्निकांड का आरोपी पहले भी रह चुका है सलाखों के पीछे, जानिए किस मामले में गया था जेल

मालवीय नगर आरोपी का जेल कनेक्शन

मालवीय नगर अग्निकांड के मुख्य आरोपी का नाम पहले भी फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में सामने आ चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। हादसे में 21 लोगों की मौत हुई, जबकि कई घायल अब भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

दिल्ली अग्निकांड मामले में होटल मालिक का बड़ा खुलासा, ज्यादा कमाई के लिए बढ़ाए कमरे

मालवीय नगर के फ्लोरिस स्टे होटल अग्निकांड मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मामले में गिरफ्तार होटल मालिक को बुधवार को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के बाद खुली बड़ी पोल, 6 कमरों की अनुमति पर बना दिए 25 कमरे!

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार को हुआ भीषण अग्निकांड पूरे देश को झकझोर गया। फ्लोरिस स्टे होटल में लगी आग में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। 21 लोगों की मौत के बाद अब होटल मालिक, फायर सेफ्टी व्यवस्था और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली में बड़ा हादसा टला: चलते-चलते एम्बुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

दिल्ली में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की CAT एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 7:20 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दिल्ली-एनसीआर में आग का तांडव: कई इलाकों में लगी आग, लाखों का नुकसान

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटे के भीतर आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। फिलहाल सभी घटनाओं में आग पर काबू पा लिया गया है और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।