जल्द ही निपटा लें यह काम वरना अटक सकता है पैसा: किसान योजना की 24वीं किस्त पर बड़ा ऐलान

24वीं किस्त से पहले करें ये काम

PM किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त आने से पहले लाभार्थियों को अपना PM Kisan Status, e-KYC, आधार और बैंक खाते की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए। छोटी सी गलती भी ₹2,000 की किस्त रोक सकती है। इसलिए समय रहते सभी जरूरी अपडेट पूरे करें।

क्या अमेरिका कर रहा है ईरान को घेरने की तैयारी? ट्रंप-सऊदी परमाणु डील पर क्यों मचा विवाद

 US-Saudi Deal:

US-Saudi Deal: 22 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-सऊदी अरब नागरिक परमाणु सहयोग समझौते को मंजूरी दी। इस समझौते का उद्देश्य सऊदी अरब को अमेरिकी तकनीक के जरिए परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम विकसित करने में मदद देना है। हालांकि, इस डील को लेकर परमाणु हथियारों के प्रसार की आशंकाएं भी तेज हो गई हैं।

US-Saudi Deal: ईरान के खिलाफ रणनीतिक कदम माना जा रहा समझौता-

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका इस डील के जरिए अपने पुराने सहयोगी सऊदी अरब को और मजबूत करना चाहता है। सऊदी अरब लंबे समय से पश्चिम एशिया में ईरान का सबसे बड़ा क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी माना जाता है।

US-Saudi Deal: यूरेनियम संवर्धन को लेकर बढ़ी चिंता-

रिपोर्टों के मुताबिक, नए समझौते में सऊदी अरब को अपने देश में यूरेनियम संवर्धन (Enrichment) की अनुमति मिलने की संभावना जताई गई है। आलोचकों का कहना है कि इससे भविष्य में परमाणु हथियार बनाने की क्षमता विकसित हो सकती है। हालांकि, ट्रंप ने इस दावे से इनकार किया है।

क्या बदलेगी अमेरिका की परमाणु नीति-

अब तक अमेरिका जिन देशों के साथ परमाणु सहयोग समझौते करता रहा है, उनमें अतिरिक्त सुरक्षा प्रावधान और IAEA की कड़ी निगरानी शामिल होती थी। लेकिन इस डील में इन शर्तों के कमजोर होने की खबरों ने अमेरिकी सांसदों और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।

ईरान-इजरायल तनाव के बीच नई बहस-

अमेरिका और इजरायल लंबे समय से ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विरोध करते रहे हैं। ऐसे में सऊदी अरब को परमाणु तकनीक देने की खबरों ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या वॉशिंगटन अलग-अलग देशों के लिए अलग नीति अपना रहा है।

अब्राहम एकॉर्ड्स से भी जोड़ी गई शर्त-

ट्रंप प्रशासन ने इस समझौते के साथ यह शर्त भी रखी है कि सऊदी अरब को अब्राहम एकॉर्ड्स में शामिल होकर इजरायल के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे।

सऊदी अरब परमाणु ऊर्जा क्यों चाहता है-

दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक होने के बावजूद सऊदी अरब अपनी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने, कार्बन उत्सर्जन कम करने और बिजली उत्पादन के लिए परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल करना चाहता है। इससे घरेलू तेल की खपत घटेगी और निर्यात बढ़ाने में मदद मिलेगी।

चीन और रूस भी दौड़ में शामिल-

अगर अमेरिका के साथ समझौता किसी वजह से आगे नहीं बढ़ता, तो चीन, रूस, दक्षिण कोरिया और फ्रांस जैसे देश भी सऊदी अरब के परमाणु ऊर्जा प्रोजेक्ट में साझेदारी करने के इच्छुक हैं। इससे इस डील का भू-राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।

कांग्रेस की मंजूरी होगी अहम-

ट्रंप प्रशासन के कांग्रेस में समझौता पेश करने के बाद सांसदों के पास इसे रोकने के लिए 90 सेशन-दिन का समय होगा। हालांकि, राष्ट्रपति के वीटो को पलटने के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत पड़ेगी, जो आसान नहीं माना जा रहा है

यह भी पढ़े- कावेरी विवाद के बीच तमिलनाडु-कर्नाटक बस सेवा रोकी गई, होसुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी

कावेरी विवाद के बीच तमिलनाडु-कर्नाटक बस सेवा रोकी गई, होसुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी

होसुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ी, बसें रोकीं

कावेरी जल विवाद के चलते तमिलनाडु से कर्नाटक जाने वाली बस सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं। होसुर सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। मेकेदातु परियोजना को लेकर दोनों राज्यों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है।

इन 5 घटनाओं ने बदला पूरा खेल! छात्रों के आंदोलन के बाद सरकार ने क्यों बदला फैसला? जानकार आपके उड़ जाएंगे होश !

CJP PROTEST: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही 35 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन समाप्त हो गया। सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच सहमति बनने के बाद प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया गया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया कि … Read more

‘सरकार झुकती नहीं’ का नैरेटिव टूटा? CJP आंदोलन के बाद भाजपा को 5 बड़े राजनीतिक झटकों का दावा

CJP PROTEST NEWS: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे ने भारतीय राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। पिछले 12 वर्षों से जिस सरकार की पहचान “दबाव में न झुकने” वाली रही, उसी सरकार को छात्रों के आंदोलन और जनदबाव के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला लेना पड़ा। इस घटनाक्रम ने सिर्फ एक मंत्री … Read more

ब्लैक सी में बढ़ते हमलों के बीच भारत ने जारी की एडवाइजरी, भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह

ब्लैक सी हमलों पर भारत की नई एडवाइजरी

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ब्लैक सी में बढ़ते हमलों को देखते हुए भारत ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कमर्शियल जहाजों पर काम करने वालों को सुरक्षा जांच और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

राहुल गांधी ने अमित शाह से मांगा जवाब

जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस की घटना को लेकर राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। उन्होंने बल प्रयोग, पेलेट गन और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दोषियों की जवाबदेही तय करने की मांग की।

शिक्षा मंत्री बनते ही प्रह्लाद जोशी सक्रिय, पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

Pralhad Joshi Meeting: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर मंत्रालय के कामकाज और प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्हें यह जिम्मेदारी ऐसे समय सौंपी गई है, जब देश … Read more

दतिया उपचुनाव में मुख्यमंत्री मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, बोले- भाजपा को जिताकर विकास को दें नई रफ्तार

Datia By-Election: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव के तहत उदगुवा और उपरायं में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश से गायब हो रही है और अब दतिया की जनता उसे यहां से भी पूरी तरह बाहर कर दे। … Read more

जंगल की आग ने मचाई तबाही: फ्रांस ने उतारा सैन्य विमान, स्पेन में 45,000 हेक्टेयर जंगल जलकर राख

फ्रांस-स्पेन में जंगल की आग से तबाही

फ्रांस और स्पेन में भीषण जंगल की आग ने भारी तबाही मचाई है। 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, जबकि 45,000 हेक्टेयर से ज्यादा वन क्षेत्र जलकर खाक हो गया। फ्रांस ने पहली बार ए400एम सैन्य विमान को आग बुझाने के अभियान में उतारा।