‘गंगा में चिकन खाने से कोई कानून नहीं रोक सकता’: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने मुस्लिम छात्रों की गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

Justice Ujjal Bhuyan:

Justice Ujjal Bhuyan: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (NLIU) में आयोजित जस्टिस जीपी सिंह के चौथे मेमोरियल लेक्चर में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने वाराणसी में मुस्लिम छात्रों की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “गंगा में चिकन खाने से कोई कानून नहीं रोक … Read more

IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 193 रनो का विशाल लक्ष्य

 IND vs ZIM:

IND vs ZIM: भारत बनाम जिम्बाब्वे तीसरे टी20I में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192 रन बनाए और जिम्बाब्वे को जीत के लिए 193 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। बता दें कि भारत तीन मैचों की टी20I सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुका है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि क्या टीम इंडिया लगातार तीसरी जीत दर्ज कर जिम्बाब्वे का सीरीज में व्हाइटवॉश कर पाएगी। इसका जवाब मैच के नतीजे के साथ मिलेगा।

IND vs ZIM: वैभव ने खेली 81 रनों की तूफानी पारी-

193 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने में सबसे अहम भूमिका 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने निभाई। उन्होंने 49 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। उनकी इस बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।

IND vs ZIM: क्या भारत दोहरा पाएगा 2010 की कहानी-

भारत ने आखिरी बार जून 2010 में जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश किया था। वह दो मैचों की टी20 सीरीज थी, जो हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली गई थी। अब 16 साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया के पास इतिहास दोहराने का मौका है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या भारत फिर से जिम्बाब्वे का टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश कर पाएगा।

दोनों टीमों को प्लेयिंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन-
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन-
ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तादिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी

यह भी पढ़े- दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: लता गुप्ता बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को मिली अल्पसंख्यक आयोग की कमान

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: लता गुप्ता बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को मिली अल्पसंख्यक आयोग की कमान

Delhi Government:

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। सरकार ने पूर्व पार्षद लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Delhi Government: महिला आयोग में इन सदस्यों की हुई नियुक्ति-

दिल्ली सरकार ने श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को दिल्ली महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यप्रणाली को नई ऊर्जा मिलेगी।

Delhi Government: CMO ने बताई नियुक्तियों की अहमियत-

सीएमओ दिल्ली ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नई टीम के गठन से महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी और तेज होगी।

निर्मल जैन बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष-

दिल्ली सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का भी पुनर्गठन करते हुए निर्मल जैन को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

सरकार ने समावेशी विकास पर दिया जोर-

सीएमओ दिल्ली ने कहा कि इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। सरकार के मुताबिक, यह कदम सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है

यह भी पढ़े- कनाडा में 139 मिलियन डॉलर की ड्रग्स जब्त, भारतीय मूल के कई ट्रक ड्राइवर समेत 19 गिरफ्तार

कनाडा में 139 मिलियन डॉलर की ड्रग्स जब्त, भारतीय मूल के कई ट्रक ड्राइवर समेत 19 गिरफ्तार

Canada Drug Bust:

Canada Drug Bust: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सीमा पार संचालित एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 1.7 टन अवैध ड्रग्स जब्त की गई हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 139 मिलियन डॉलर बताई गई है। इस मामले में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें भारतीय मूल के कई ट्रक चालक भी शामिल हैं।

Canada Drug Bust: 22 ठिकानों पर छापेमारी, 19 आरोपी गिरफ्तार-

‘प्रोजेक्ट बे’ नामक विशेष अभियान के तहत पुलिस ने विंडसर, लासेल, कोरन्ना, ब्रैम्पटन, मार्खम और कैलेडन समेत ओंटारियो के 22 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Canada Drug Bust: भारतीय मूल के कई ट्रक चालक गिरफ्त में-

गिरफ्तार किए गए भारतीय मूल के आरोपियों में गगनदीप थिंडल, सिमरनजीत सिंह, कंवरपाल कुलार, जतिंदरपाल सिंह, जसविंदर सोही, तेजविंदर संधू, हरजविंदर संधू, तरमिंदर सिंह, गुनदीप तारिवाल, महकप्रीत सिंह और करणदीप सिंह शामिल हैं।

1.7 टन ड्रग्स और 17 हथियार बरामद-

जांच एजेंसियों ने कार्रवाई के दौरान 973 किलोग्राम कोकीन, 660 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन, 49 किलोग्राम अफीम और 230 ऑक्सीकोडोन की गोलियां जब्त कीं। इसके अलावा 17 हथियार, जिनमें एक टैंक-रोधी राइफल भी शामिल है, नकदी, कीमती आभूषण, मनी काउंटर, गिरोह का एक वाहन, 43 मोबाइल फोन और छह लैपटॉप भी बरामद किए गए।

2025 में शुरू हुआ था ‘प्रोजेक्ट बे’-

एजेंसी के अनुसार, ‘प्रोजेक्ट बे’ अभियान जनवरी 2025 में कनाडा-अमेरिका सीमा के जरिए होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए शुरू किया गया था। जांच में सामने आया कि तस्कर व्यावसायिक ट्रकों के जरिए कोकीन, मेथम्फेटामाइन और अफीम की बड़े पैमाने पर तस्करी कर रहे थे।

वैध सप्लाई चेन का किया जा रहा था दुरुपयोग-

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह वाणिज्यिक परिवहन क्षेत्र के भीतर दलाली मॉडल का इस्तेमाल कर रहा था। इसके तहत स्थापित संपर्कों के जरिए ट्रक चालकों की व्यवस्था की जाती थी और वैध सप्लाई चेन के भीतर अवैध मादक पदार्थों को सीमा पार पहुंचाया जाता था।

ओंटारियो की सबसे बड़ी ड्रग जब्ती में से एक-

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई ओंटारियो में एक ही जांच के दौरान हुई सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी में से एक मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है और एजेंसियां पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही हैं

यह भी पढ़े- जल्द ही निपटा लें यह काम वरना अटक सकता है पैसा: किसान योजना की 24वीं किस्त पर बड़ा ऐलान

ईरान पर सबसे बड़ा हमला टला: ट्रम्प ने सेना को रोका, मिसाइलों की कमी बनी बड़ी वजह

 Trump Iran Attack:

Trump Iran Attack: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फिलहाल ईरान पर प्रस्तावित सबसे बड़े सैन्य हमले को रोक दिया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शीर्ष सैन्य अधिकारियों और कैबिनेट के साथ बैठक के बाद ट्रम्प ने सेना को नए बड़े हमले नहीं करने का निर्देश दिया। बताया गया कि अमेरिकी सेना के पास पैट्रियट … Read more

भाजपा नेत्री की कार के गेट से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

Bhind Road Accident:

Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम देवांश यादव की मौत हो गई, जबकि उसके दादा सुनील यादव घायल हो गए। यह हादसा शनिवार शाम देहात थाना क्षेत्र के कनकूरा गांव के पास नेशनल हाईवे-719 पर हुआ। हादसे में भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिला … Read more

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह में MV AGN Ragnar मर्चेंट जहाज पर हुआ हमला

Ukraine News:

Ukraine News: यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, 25 जुलाई को ओडेसा बंदरगाह पर मर्चेंट जहाज MV AGN Ragnar पर हमला हुआ था। जानकारी के मुताबिक, इस जहाज पर चार भारतीय नागरिक सवार थे। हमले के बाद भारतीय दूतावास ने बताया कि वह ओडेसा बंदरगाह की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Ukraine News: भारतीय दूतावास ने X पर दी जानकारी-

भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि MV AGN Ragnar मर्चेंट जहाज पर चार भारतीय सवार थे, जिनमें से दो भारतीय सुरक्षित हैं। वहीं, बाकी दो भारतीयों के बारे में अभी जानकारी का इंतजार है।

Ukraine News: भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन-

भारतीय दूतावास ने अपने X पोस्ट में कहा, “खोज और बचाव अभियान जारी है। हम यूक्रेनी अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।” स्थिति को देखते हुए दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों के लिए हेल्पलाइन भी जारी की है। किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक cons.kyiv@mea.gov.in और cons1.kyiv@mea.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा, आपातकालीन नंबर +380933559958 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ओडेसा पर लगातार हो रहे हैं हमले-

ओडेसा, काला सागर के तट पर स्थित यूक्रेन का सबसे बड़ा बंदरगाह है। फरवरी 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से यह इलाका लगातार मिसाइल और ड्रोन हमलों का निशाना बन रहा है, जिससे समुद्री व्यापार भी प्रभावित हुआ है।

भारत ने यात्रा से बचने की दी सलाह-

भारत सरकार पहले ही अपने नागरिकों को यूक्रेन की यात्रा न करने की सलाह दे चुकी है। भारतीय दूतावास ने कहा कि वह यूक्रेन में मौजूद भारतीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है

यह भी पढ़े- राम मंदिर दान प्रकरण: यूपी सरकार ने नई SIT गठित की, IG किरण एस करेंगी जांच की अगुवाई

बांकीपुर उपचुनाव: एनडीए की बड़ी जीत का दावा, विपक्ष पर हताशा में आरोप लगाने का आरोप

Bankipur By-Election: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद ने दावा किया है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने विपक्ष पर चुनाव आयोग, प्रशासन और जीविका दीदियों को लेकर बेबुनियाद … Read more

बच्चा मोबाइल नहीं छोड़ रहा? स्क्रीन टाइम घटाने के 5 आसान तरीके अपनाएं

मोबाइल की लत छुड़ाने के आसान तरीके

अगर आपका बच्चा मोबाइल छोड़ने को तैयार नहीं होता, तो घबराने की जरूरत नहीं। इस लेख में जानिए स्क्रीन टाइम कम करने के 5 आसान तरीके, जिनकी मदद से बच्चे की मोबाइल की आदत धीरे-धीरे और बिना जिद के कम की जा सकती है।

राम मंदिर दान प्रकरण: यूपी सरकार ने नई SIT गठित की, IG किरण एस करेंगी जांच की अगुवाई

RAM MANDIR NEWS: राम मंदिर के दान और चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का पुनर्गठन किया है। नई तीन सदस्यीय एसआईटी का नेतृत्व आईजी किरण एस करेंगी। टीम में अयोध्या के डीआईजी सोमेन वर्मा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर … Read more