अरविंद केजरीवाल ने मेटा पर लगाया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की पहुंच सीमित करने का आरोप

अरविंद केजरीवाल

Delhi News: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मेटा से कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की पहुंच सीमित करने के बारे में सवाल किया। उन्होंने कहा कि कंपनी के ऑफिस से किसी ने भी इस कार्रवाई की कोई वजह नहीं बताई। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म … Read more

पाकिस्तान ने करी WTC में वापसी, विंडीज हो सकती है दोनों टूर्नामेंटों से बाहर-

WTC 2025-27:

WTC 2025-27: लंबे समय से क्रिकेट की कई मजाकिया बातों को सह रही पाकिस्तान टीम ने अपनी शानदार वापसी से सभी के मुंह पर ताले लगा दिए हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराने के बाद पाकिस्तान ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) के पॉइंट्स टेबल में एक पायदान की लंबी छलांग लगाई है।

WTC 2025-27: दूसरे टेस्ट में की वापसी-

2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान संघर्ष कर हार गई थी, लेकिन दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करने पर पाकिस्तान ने सीरीज को बराबर कर WTC Points Table 2025-27 में एक पायदान की लंबी छलांग लगाई। यह जीत पाकिस्तान के नजरिए से काफी अहम है क्योंकि पहले टेस्ट की हार से पाकिस्तान WTC पॉइंट्स टेबल में नीचे आ गया था।

WTC 2025-27: अंक तालिका में मारी लंबी छलांग-

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) की अपडेटेड अंक तालिका के अनुसार पाकिस्तान इस जीत के बाद आठवें पायदान पर पहुंच चुका है। इस टेस्ट मैच से पहले WTC में पाकिस्तान टीम आखिरी पायदान यानी 9वें नंबर पर थी। लेकिन अब वह आठवें पायदान पर आ गई है। इस जीत के बाद पाकिस्तान का जीत प्रतिशत 22.22 हो गया है।

क्या विंडीज हो जाएगी ICC के दोनों टूर्नामेंट से बाहर-

आईसीसी विश्व कप 2027 के साथ-साथ वेस्टइंडीज पर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC 2025-27) से भी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। WTC के पॉइंट्स टेबल में विंडीज अभी 9वें स्थान (निचले पायदान) पर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वेस्टइंडीज अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। वहीं आईसीसी विश्व कप 2027 की बात करें तो वेस्टइंडीज पर क्वालीफायर खेलने का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन वर्ल्ड कप 2027 में बने रहने के लिए वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज करनी होगी

यह भी पढ़े- ₹18 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! MY अस्पताल के फार्मासिस्ट राकेश गोरखे पर EOW जांच में चौंकाने वाले खुलासे

प्रतापगढ़ हादसा: 100 साल पुराना मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

प्रतापगढ़ हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में भारी बारिश के दौरान 100 साल पुराना मकान ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक सदस्य घायल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया।

राजनीतिक हलचल तेज! NDA बैठक से दूरी के बाद शुभेंदु अधिकारी से मिले यूसुफ पठान

West Bengal News: लगातार दो एनडीए बैठकों से अनुपस्थित रहने के बाद बहरामपुर से सांसद और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए कयास लगने लगे हैं। पठान ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामलों को … Read more

ये शिवभक्त नहीं आतंकवादी है? कांवड़ियों पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

कांवड़ियों पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

Kanwar Yatra 2026: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने कांवड़ियों पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में अधिकतर लोग सिर्फ नशे और उपद्रव के लिए जाते हैं। ये शिवभक्त नहीं हैं, बल्कि आतंकवादी हैं। मौलाना साजिद रशीदी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि … Read more

यूपी की जनता अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए माफिया राज को भूली नहीं

akhilesh yadav

UP Election 2027: भाजपा प्रवक्ता रोहन गुप्ता ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के ब्राह्मण कार्ड खेलने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता उनके कार्यकाल में माफिया राज को नहीं भूली है। आईएएनएस से बातचीत में रोहन गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव हाल ही में नए सनातनी बने हैं। ये … Read more

₹18 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! MY अस्पताल के फार्मासिस्ट राकेश गोरखे पर EOW जांच में चौंकाने वाले खुलासे

MP NEWS: महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल के पूर्व फार्मासिस्ट राकेश गोरखे पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) का शिकंजा कसने के बाद मेडिकल कॉलेज की खरीद व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जांच में गोरखे और उसके परिवार के पास वैध आय से 108 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने … Read more

‘लॉक अप 2’ की विजेता बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये, दोस्तों को बताया अपनी सबसे बड़ी ताकत

श्रेया कालरा बनीं लॉक अप 2 की विनर

कंटेंट क्रिएटर श्रेया कालरा ने लॉक अप सीजन 2 का खिताब जीतकर 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज अपने नाम किया। जीत के बाद उन्होंने ट्रॉफी दोस्तों को समर्पित की, संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि आउटसाइडर होने के कारण उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

आरक्षण मुद्दे पर बढ़ा बवाल! लखनऊ से नागपुर तक प्रदर्शन, भाजपा को वोट न देने की चेतावनी

Reservation Hatao Aandolan: देश में चीफ जास्टिस सूर्यकांत ने एक बयान में युवाओं को कॉकरोच बोला था. जिसके बाद ही दीपके ने सोशल मीडया पर कॉकरोच जनता पार्टी बनाई और नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर शिक्षा के मुद्दे को लेकर धरना प्रर्दशन किया था जिसके बाद ही शिक्षा मंत्री … Read more

दिल्ली के सीलमपुर में सजा पहला कांवड़ शिविर, कांवड़िये बोले- ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं’

दिल्ली के सीलमपुर में सजा पहला कांवड़ शिविर

Kanwar Yatra 2026: सावन के महीने में कांवड़ियों की सेवा के लिए दिल्ली के सीलमपुर में 42 साल पुराना कावड़ शिविर सजाया गया है। यह शिविर कावड़ सेवा समिति, सीलमपुर द्वारा धर्मपुरा रेड लाइट पर लगाया गया है। कावड़ सेवा समिति के सदस्य तीर्थ राम ने बताया कि यह लाला मुरलीधर कावड़ कैंप है और … Read more