Mayawati Umashankar Singh: भाई तो बहुत बने, लेकिन सब धोखा देकर चले गए…’ उमाशंकर सिंह को याद कर भावुक हुईं मायावती

Mayawati Umashankar Singh: भाई तो बहुत बने, लेकिन सब धोखा देकर चले गए...' उमाशंकर सिंह को याद कर भावुक हुईं मायावती

Mayawati Umashankar Singh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है। बुधवार रात दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। गुरुवार सुबह उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित आवास पर अंतिम दर्शन … Read more

JPSC भर्ती विवाद- सरकार से बातचीत को तैयार छात्र: 2 शर्तें रखीं, बोले- CM से हो सीधी वार्ता, मीडिया भी रहे मौजूद

JPSC विवाद: छात्रों की 5 बड़ी मांगें

झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। प्रदर्शनकारी CBI-ED जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट, TDPL पर कार्रवाई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे संवाद की मांग कर रहे हैं। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत की कोशिशें जारी हैं।

CM Yogi Tribute: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

CM Yogi Tribute: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, सीएम योगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

CM Yogi Tribute: उत्तर प्रदेश की राजनीति से गुरुवार को एक दुखद खबर सामने आई। बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले काफी समय से … Read more

प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; एक युवक जिंदा बचा

UP NEWS: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच लगभग 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। … Read more

Gen Z आंदोलन के बाद बदल गए संघ के तेवर, मुंबई में मोहन भागवत करेंगे Gen Alpha से संवाद, भारत की वैश्विक भूमिका पर करेंगे चर्चा

मुंबई में Gen Z और Gen Alpha से संवाद करेंगे मोहन भागवत

RSS News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर जेन जी और जेन अल्फा से बातचीत करेंगे। आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन इंटरनेशनल मूवमेंट … Read more

North Korea की नई बैलिस्टिक मिसाइलों से रूस को मिली ताकत, यूक्रेन ने लगाए गंभीर आरोप

रूस की मदद में उतरा उत्तर कोरिया

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया ने रूस को नई बैलिस्टिक मिसाइलें और विशेष मिसाइल यूनिट भेजी है। यूक्रेन ने इसे दोनों देशों के बढ़ते सैन्य सहयोग का संकेत बताते हुए चिंता जताई। दक्षिण कोरिया की रिपोर्ट में भी रूस को हथियारों की बड़ी आपूर्ति का दावा किया गया है।

भोपाल में ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का दूसरा दिन, सांस्कृतिक सहयोग और विरासत संरक्षण पर होगा मंथन

भोपाल में ब्रिक्स सम्मेलन का दूसरा दिन, संस्कृति पर फोकस

भोपाल में आयोजित ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन 2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक विरासत संरक्षण, संग्रहालय, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग पर चर्चा हुई। प्रदर्शनी, पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक महोत्सव मुख्य आकर्षण रहे। आगामी बैठक में साझा घोषणा पत्र और भविष्य के सहयोग की रूपरेखा तय की जाएगी।

देशभक्ति का संदेश! ‘सुख-साधन देने वाली मातृभूमि की सदैव करें सेवा’; प्रधानमंत्री मोदी का प्रेरक संदेश

PM MODI SANDESH: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए देशवासियों से मातृभूमि की सेवा का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्या, शौर्य, सत्य और स्नेह जैसे सद्गुणों से समृद्ध मातृभूमि की सदैव सेवा करनी चाहिए। मातृभूमि की सेवा का संदेश प्रधानमंत्री मोदी ने … Read more

रवि किशन के मीम्स से फिर ट्रेंड में आया 6 साल पुराना गाना, सोशल मीडिया पर छाईं रील्स

 Ravi Kishan:

Ravi Kishan: अभिनेता और सांसद रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। उनके मजेदार डायलॉग, एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स पर बने मीम्स इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। “Money Follows My Brother”, “कोटेश्वराय” और उनके अनोखे अंदाज वाले वीडियो यूजर्स के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं।

Ravi Kishan: मीम्स की वजह से फिर चर्चा में आया पुराना गाना-

रवि किशन के वायरल मीम्स के साथ जिस गाने का सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, उसका नाम ‘मैंनू जुत्तियां दी लोड नी’ (Gucci) है। यह पंजाबी पॉप सॉन्ग एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है और हजारों यूजर्स इस पर रील्स बना रहे हैं।

Ravi Kishan: अरूब खान ने दी थी आवाज-

‘Gucci’ गाने को मशहूर पंजाबी सिंगर अरूब खान ने गाया है। यह गाना Desi Music Factory के बैनर तले रिलीज हुआ था। म्यूजिक वीडियो में अरूब खान के साथ रियाज अली भी नजर आए थे। गाने के बोल कप्तान ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रीतिंदर ने तैयार किया है।

करोड़ों व्यूज के बाद फिर बढ़ी लोकप्रियता-

यूट्यूब पर इस गाने को 117 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अब रवि किशन के वायरल मीम्स की वजह से लोग एक बार फिर इस गाने को सुन रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसके साथ नई-नई रील्स बना रहे हैं। इससे कई साल पुराना यह गाना दोबारा ट्रेंडिंग में आ गया है।

यह भी पढ़े- WhatsApp Group Chat: ग्रुप चैट्स के लिए आए 3 बड़े फीचर्स, @all टैग से लेकर पोलिंग टाइमर तक सब कुछ नया

WhatsApp Group Chat: ग्रुप चैट्स के लिए आए 3 बड़े फीचर्स, @all टैग से लेकर पोलिंग टाइमर तक सब कुछ नया

 WhatsApp Group Chat:

WhatsApp Group Chat: WhatsApp ने ग्रुप चैट्स में बेहतर कोऑर्डिनेशन और आसान कम्युनिकेशन के लिए तीन नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। इन अपडेट्स में Enhanced Polls, @all Mention और Existing Group से नया Group Chat बनाने की सुविधा शामिल है। कंपनी का कहना है कि इन फीचर्स से बड़े ग्रुप्स में बातचीत और फैसले लेना पहले से ज्यादा आसान होगा। ये सभी फीचर्स धीरे-धीरे रोलआउट किए जा रहे हैं और आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स को मिलेंगे।

WhatsApp Group Chat: Polls में मिलेगा टाइमर और प्राइवेसी का विकल्प-

वाट्सएप्प ने अपने Polls फीचर को अपग्रेड किया है। अब यूजर्स किसी भी पोल के लिए वोटिंग की डेडलाइन (End Time) तय कर सकेंगे, जिसके बाद वोटिंग अपने आप बंद हो जाएगी। इसके साथ ही Anonymous Voting का विकल्प भी दिया गया है, जिससे वोटर्स की पहचान छिपी रहेगी। इतना ही नहीं, पोल बनाने वाला व्यक्ति पोस्ट करने के 15 मिनट के भीतर सवाल या विकल्पों में हुई टाइपिंग की गलती भी सुधार सकेगा।

WhatsApp Group Chat: @all टैग से एक साथ मिलेगा सभी को नोटिफिकेशन-

वाट्सएप्प ने नया @all Mention फीचर भी पेश किया है। इसके जरिए ग्रुप में मौजूद हर सदस्य को एक ही टैग से नोटिफिकेशन भेजा जा सकेगा। यह फीचर खासतौर पर जरूरी घोषणाओं, स्कूल या ऑफिस बंद होने की सूचना, इवेंट रिमाइंडर और शेड्यूल में बदलाव जैसी अहम जानकारियां साझा करने के लिए उपयोगी होगा। हालांकि, 32 से अधिक सदस्यों वाले ग्रुप्स में केवल एडमिन ही @all टैग का इस्तेमाल कर पाएंगे। यूजर्स चाहें तो इस नोटिफिकेशन को सेटिंग्स में जाकर म्यूट भी कर सकते हैं।

 मौजूदा ग्रुप से तुरंत बनाएं नया ग्रुप-

WhatsApp का तीसरा नया फीचर यूजर्स को किसी मौजूदा ग्रुप के चुने हुए सदस्यों के साथ सीधे नया ग्रुप बनाने की सुविधा देता है। इसके लिए सभी लोगों को दोबारा मैनुअली जोड़ने की जरूरत नहीं होगी। यह फीचर किसी खास विषय पर अलग चर्चा, इवेंट प्लानिंग या सरप्राइज पार्टी जैसी गतिविधियों के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है।

कब तक मिलेंगे नए फीचर्स-

WhatsApp के मुताबिक, ये सभी नए ग्रुप चैट फीचर्स फिलहाल चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किए जा रहे हैं। आने वाले कुछ हफ्तों में एंड्रॉयड और iPhone समेत सभी यूजर्स के लिए ये अपडेट उपलब्ध हो जाएंगे।

यह भी पढ़े- IND vs SL: 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत, बारिश और चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता