ममता बनर्जी की रिश्तेदार बृष्टि मुखर्जी का शव घर में मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Brishti Mukherjee death:

Brishti Mukherjee death: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रिश्तेदार बृष्टि मुखर्जी मंगलवार को बीरभूम जिले में अपने घर पर मृत पाई गईं। उनका शव रामपुरहाट इलाके के कुसुम्बा गांव स्थित पारिवारिक घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोपहर में शव बरामद कर मामले की जांच … Read more

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद CJP ने 5 सितंबर का मार्च लिया वापस

CJP Protest:

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 5 सितंबर को प्रस्तावित मार्च वापस लेने का ऐलान किया। पार्टी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से मिले सकारात्मक आश्वासन और सुप्रीम कोर्ट के मंगलवार के आदेश को देखते हुए मार्च नहीं निकालने का फैसला लिया गया … Read more

पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने बाबर आजम और शाहीन अफरीदी पर निशाना साधा

Basit Ali:

Basit Ali: पाकिस्तान टीम हमेशा से कोच में बदलाव, टीम मैनेजमेंट में बदलाव और खिलाड़ियों में बदलाव के लिए मशहूर है। और एक बार फिर यही देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को दो टेस्ट मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने बाबर आजम और शाहीन अफरीदी पर निशाना साधते हुए यह कहा कि पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन का कारण इन दोनों खिलाड़ियों की अनबन है।

Basit Ali: क्यों है बाबर और अफरीदी के बीच अनबन-

पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने बताया कि टीम के खराब प्रदर्शन का कारण शाहीन अफरीदी और बाबर आजम के बीच अनबन है। बासित अली का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कप्तानी को लेकर विवाद है। विश्व कप 2027 के पास बाबर ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफा देने के बाद T20 की कप्तानी की कमान शाहीन अफरीदी के पास आई थी। लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने T20 की कप्तानी से शाहीन अफरीदी को हटाकर बाबर को कप्तानी दे दी। बासित का मानना है कि इन दोनों के बीच अनबन की वजह यही है।

Basit Ali: यह सात खिलाड़ी हुए टीम से बाहर-

इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने T20 सीरीज के साथ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर पाकिस्तान भेजने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार खराब प्रदर्शन के कारण PCB ने यह फैसला लिया है। PCB के कोचिंग स्टाफ मेंबर सरफराज खान और उमर गुल को भी टीम मैनेजमेंट से बाहर कर दिया है। ऐसे में देखने वाली बात यह है कि कैसे मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, आमिर जमाल और मुहम्मद ओवैस जफर टीम में वापसी करेंगे।

बाबर कर सकते हैं तीनों फॉर्मेट की कप्तानी-

बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान की टीम में कई बदलाव किए हैं। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप 2024 खेला था, लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। उसके बाद PCB ने “डिफरेंट फॉर्मेट, डिफरेंट कैप्टन” की नीति अपनाई। नीति के अनुसार बाबर टेस्ट, शाहीन अफरीदी वनडे और सलमान अली आगा T20 की कप्तानी कर रहे हैं। लेकिन ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बाबर वापस तीनों फॉर्मेट की कप्तानी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- ‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, SCO में PM मोदी का दो टूक संदेश; चीन को भी घेरा

‘आतंकवाद पर डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा’, SCO में PM मोदी का दो टूक संदेश; चीन को भी घेरा

SCO Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के 26वें शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से मुकाबला केवल किसी घटना के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसकी फंडिंग, भर्ती, कट्टरपंथ और सुरक्षित ठिकानों समेत पूरे नेटवर्क को खत्म करना … Read more

टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल जैवलिन की खरीद में भारत को 16 साल क्यों लगे? जानिए सेना के लिए यह कितनी महत्वपूर्ण

जैवलिन मिसाइल की 16 साल लंबी कहानी

भारत ने 2010 में जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल खरीदने की कोशिश शुरू की थी। तकनीक हस्तांतरण की शर्तों के कारण प्रक्रिया अटक गई और स्पाइक को विकल्प बनाया गया। वर्षों बाद बदले भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों, ऑपरेशन सिंदूर और तत्काल जरूरतों के बीच जैवलिन की वापसी हुई।

ऑस्ट्रेलिया ने शुरू किया मिशन वर्ल्ड कप- 2027

Australia’s 2027 World Cup Mission:

Australia’s 2027 World Cup Mission: 2023 की वर्ल्ड कप विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया का अगला मिशन वर्ल्ड कप 2027 है। आगामी वर्ल्ड कप 2027 के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की आगामी वनडे सीरीज जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध है। यह दोनों सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत ही अहम हैं। आगामी सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध होने वाली वनडे सीरीज के जरिए यह पता चल जाएगा कि आगामी वर्ल्ड कप 2027 के लिए कौन-सी प्लेइंग-11 कारगर साबित होगी। 17 सदस्यीय स्क्वॉड की बात करें तो स्क्वॉड में कप्तान मिचेल मार्श और विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड की वापसी हुई है।

Australia’s 2027 World Cup Mission: मार्नस लाबुशेन टीम से हुए बाहर-
Australia’s 2027 World Cup Mission:
{AajTak}

मार्नस लाबुशेन ऑस्ट्रेलिया टीम का अहम हिस्सा हैं, लेकिन इस बार वे टीम में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड (CAB) का यह मानना है कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा चेहरे भी शामिल होने चाहिए। इसीलिए टीम में जोएल डेविस और ओली पीक ने अपनी जगह बरकरार रखी है।

Australia’s 2027 World Cup Mission: 6 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल-

वनडे फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल पूरा पैक है। ऑस्ट्रेलिया को जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीन-तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। जिंबाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को 15 सितंबर से वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के तीनों मैच हरारे में खेले जाएंगे। वहीं, साउथ अफ्रीका के विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का आगाज 24 सितंबर से करेगी।

ऑस्ट्रेलिया बनाम जिंबाब्वे वनडे सीरीज-

5 सितंबर: पहला ODI, हरारे
18 सितंबर: दूसरा ODI, हरारे
20 सितंबर: तीसरा ODI, हरारे

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज-

24 सितंबर: पहला ODI, डरबन
27 सितंबर: दूसरा ODI, जोहानिसबर्ग
30 सितंबर: तीसरा ODI, पोटचेफस्ट्रूम

ऑस्ट्रेलिया के लिए क्यों अहम है यह सीरीज-

जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका के विरुद्ध होने वाली वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत अहम है। बता दें कि आगामी वर्ल्ड कप 2027 की मेजबानी नामीबिया, जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका कर रहे हैं और यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर खेलेगी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को जिंबाब्वे और साउथ अफ्रीका दोनों देशों के मैदानों का अनुभव मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया ODI स्क्वॉड-

मिचेल मार्श, पैट कमिंस (सिर्फ साउथ अफ्रीका), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टैनलेक, मिचेल स्टार्क (सिर्फ साउथ अफ्रीका) और एडम जाम्पा।

यह भी पढ़े- कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा का किरदार निभाकर पहली फिल्म में ही छाए, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा का किरदार निभाकर पहली फिल्म में ही छाए, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

बिना स्टारडम ‘हनुमान अंश’ की बड़ी कमाई

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी ‘हनुमान अंश’ ने कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। 2 करोड़ में बनी फिल्म 50 करोड़ पार कर चुकी है। अभिनेता शोभिनव सत्य के सहज अभिनय और माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म को बड़ी पहचान दिलाई।

एक बस, 43 किलोमीटर और कई सवाल; नाबालिग से दरिंदगी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल, जानें पूरी कहानी

नोएडा से दिल्ली तक बस में नाबालिग से अपराध

नोएडा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया। बस 43 किलोमीटर तक चलती रही, लेकिन रास्ते में जांच नहीं हुई। बस पर कई चालान भी थे और खिड़कियों पर गहरे पर्दे लगे थे। घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

राहुल गांधी के गले की हड्डी बना ‘हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद’, क्या हैं मुश्किलें?

Politics: राहुल गांधी के गले की हड्डी बना 'हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद', क्या हैं मुश्किलें?

Politics: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए ‘हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद’ एक तरह से गले की हड्डी बन चुका है।इस विवाद के कारण उन्हें  राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर एक साथ जूझना पड़ेगा।विवाद में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर( FIR ) को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।कानून अपना करेगा तो, उन्हें दिक्कतें आ सकती हैं।  … Read more

फर्जी IAS तृप्ति का विधानसभा कनेक्शन आया सामने, सहेलियों संग ब्लॉग बनाते VIDEO ने बढ़ाई पुलिस की जांच

फर्जी IAS तृप्ति पर ठगी के आरोप

मध्य प्रदेश की तृप्ति सिंह पर फर्जी IAS अधिकारी बनकर ठगी करने का आरोप है। उसके नए वीडियो में वह दो सहेलियों के साथ विधानसभा परिसर में नजर आ रही है। चंदेरी में 9.80 लाख और भोपाल में 39.17 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।