माइकल हसी ने इंग्लैंड को कहा ‘ना’, टेस्ट टीम के कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey:

Michael Hussey: इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोचिंग सेटअप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) के बैटिंग कोच बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। हसी को इंग्लैंड के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस भूमिका के लिए अप्रोच किया था। माइकल हसी फिलहाल … Read more

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: BCI अब AG और SG की सलाह के बिना नहीं ले सकेगा नीतिगत फैसले

BCI policy decisions:

BCI policy decisions: सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के कामकाज को लेकर बुधवार को अहम आदेश दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि BCI के मौजूदा अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा का पद स्थायी नहीं है। वह तब तक ही अध्यक्ष बने रह सकते हैं, जब तक नवगठित संस्था अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव … Read more

घर बैठे करो दूध की जांच, यूपी की रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने बनाया अनोखा जुगाड़

MILK TESTING: घर बैठे करो दूध की जांच, इस यूनिवर्सिटी ने बनाया जुगाड़

MILK TESTING: दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए अब बड़ी मात्रा में सैंपल की जरूरत नहीं पड़ेगी। बरेली स्थित रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजय यादव ने एक पोर्टेबल मिल्क टेस्टर तैयार किया है। दावा है कि यह डिवाइस सिर्फ 4 एमएल दूध के सैंपल से उसकी गुणवत्ता जांचने में … Read more

रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 के भविष्य को लेकर सवाल, 3 सितंबर को हो सकता है फैसला

Rohit Sharma Update:

Rohit Sharma Update: आगामी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी हर टीम जोरों-शोरों से कर रही है। बता दें कि वर्ल्ड कप 2027 नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा। आईसीसी ने वेन्यू और शेड्यूल की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम भी वर्ल्ड कप 2027 के लिए कड़ा अभ्यास कर रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 के भविष्य को लेकर है। सभी के मन में यह सवाल आ रहा है कि भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे या नहीं। जानकारी के अनुसार, इन अटकलों पर फैसला 3 सितंबर को लिया जा सकता है।

Rohit Sharma Update: देवजीत सैकिया ने रोहित के लिए दी बड़ी अपडेट-

हाल ही में रोहित को चयनकर्ताओं ने कहा था कि इंग्लैंड के विरुद्ध हुई वनडे सीरीज उनकी आखिरी सीरीज है और वह इस सीरीज के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को पूरी तरह से अलविदा कह दें। लेकिन रोहित के आगे खेलने पर देवजीत सैकिया ने बड़ा अपडेट दिया है। देवजीत सैकिया कहते हैं, “भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी टीम को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। वह भारतीय टीम के लिए खेलते रहेंगे। मुझे तो ऐसा कोई कारण नहीं दिखाई दे रहा है, जिसकी वजह से रोहित को संन्यास ले लेना चाहिए। रोहित के खेलने पर 3 सितंबर 2026 को फैसला लिया जा सकता है।”

Rohit Sharma Update: 3 सितंबर को होगी मीटिंग-

3 सितंबर को होने वाली मीटिंग में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल होंगे। इसके अलावा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण भी इस मीटिंग में शामिल होंगे। वर्ल्ड कप 2027 के अलावा इस मीटिंग में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 2 मैचों की टेस्ट सीरीज, 3 मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरे पर भी चर्चा होगी।

वीवीएस लक्ष्मण को दी जा सकती है बड़ी पोस्ट-

इस मीटिंग में हेड कोच गौतम गंभीर भी शामिल होंगे और रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर गहन विचार किया जाएगा। इसके अलावा वीवीएस लक्ष्मण की भूमिका पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। लक्ष्मण को भारतीय क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़े- समान नागरिक संहिता लागू होने पर हिंदू, मुस्लिम और दूसरे समुदायों के निजी कानूनों में क्या बदलेगा? समझिए पूरा गणित

समान नागरिक संहिता लागू होने पर हिंदू, मुस्लिम और दूसरे समुदायों के निजी कानूनों में क्या बदलेगा? समझिए पूरा गणित

UCC: भारत में समान नागरिक संहिता यानी Uniform Civil Code (UCC) एक बार फिर चर्चा में है। सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि UCC क्या है, बल्कि बड़ा सवाल यह है कि अगर देश में समान नागरिक संहिता लागू होती है तो हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, पारसी और दूसरे समुदायों के लिए शादी, तलाक, विरासत और … Read more

Rewa Bus Accident: रीवा में बस-बल्कर की टक्कर, 3 की मौत; 8 यात्री गंभीर

Rewa Bus Accident:

Rewa Bus Accident: रीवा में बुधवार शाम बस और बल्कर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में आठ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि कई अन्य यात्रियों के घायल होने की सूचना है। हादसा गुढ़ नेशनल हाईवे नंबर 39 पर बदवार स्टैंड के पास शाम करीब 5 … Read more

जानिए कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के CEO “जितेंद्र मिश्रा”, जिन्हें कहा जाता है कारगिल का हीरो

RAM MANDIR CEO: जानिए कौन हैं राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्रा

RAM MANDIR CEO: अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। इसी साल 30 अप्रैल को वायुसेना से सेवानिवृत्त हुए जितेंद्र मिश्रा का करीब चार दशक … Read more

Philips S7221 5G फोन भारत में लॉन्च, 5700mAh बैटरी और 64MP कैमरा

Philips S7221 5G:

Philips S7221 5G: Philips ने भारतीय बाजार में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च किया है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 8GB तक RAM और 5700mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फिलिप्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Philips S7221 5G नाम से पेश किया है। स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 20,499 रुपये रखी गई है। इसमें 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले, 64MP रियर कैमरा और 5700mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में डुअल 5G सिम सपोर्ट के साथ Unisoc T765 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप में AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

Philips S7221 5G: Philips S7221 5G की कीमत-

Philips S7221 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,499 रुपये है। वहीं, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को 22,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। लॉन्च ऑफर के तहत HSBC Taj Card से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

Philips S7221 5G: 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले-

Philips S7221 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में बेहतर परफॉर्मेंस और 5G कनेक्टिविटी के लिए Unisoc T765 5G प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन रोजाना के काम, सोशल मीडिया और 5G कनेक्टिविटी के लिए बेहतर अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

64MP का रियर कैमरा-

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 64MP का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें PDAF और LED फ्लैश का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरा में AI सीन ऑप्टिमाइजेशन और पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे अलग-अलग परिस्थितियों में बेहतर फोटो लेने में मदद मिल सकती है।

5700mAh की बड़ी बैटरी-

फोन की सबसे खास खूबियों में इसकी 5700mAh बैटरी शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह लंबे समय तक इस्तेमाल का अनुभव दे सकती है। बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

कनेक्टिविटी और कलर ऑप्शन-

कनेक्टिविटी के लिए Philips S7221 5G में Dual Nano SIM, हाइब्रिड T-Flash कार्ड स्लॉट, डुअल-बैंड we-fi, Bluetooth, GPS और A-GPS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन Silver, White और Black तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

यह भी पढ़े- खाली पेट इन चीजों के सेवन से बढ़ सकती है पेट में जलन, एक्सपर्ट ने दी सलाह

खाली पेट इन चीजों के सेवन से बढ़ सकती है पेट में जलन, एक्सपर्ट ने दी सलाह

Empty Stomach Foods:

Empty Stomach Foods: सुबह उठने के बाद कई लोगों को सीने में जलन, खट्टी डकार, गैस या पेट में असहजता जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। कई बार इसकी वजह खाली पेट कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना हो सकता है, जो पेट में एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स को बढ़ा देती हैं। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, सुबह खाली पेट चाय, कॉफी, खट्टे फल, मसालेदार या ज्यादा फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन कुछ लोगों में परेशानी बढ़ा सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति में इन चीजों का असर एक जैसा नहीं होता।

Empty Stomach Foods: खाली पेट चाय-कॉफी से हो सकती है परेशानी-

कई लोगों की सुबह चाय या कॉफी के साथ शुरू होती है। लेकिन कुछ लोगों में खाली पेट कैफीन का सेवन सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को बढ़ा सकता है। अगर चाय या कॉफी पीने के बाद बार-बार जलन या खट्टी डकार की समस्या होती है, तो इसकी मात्रा कम करने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, कैफीन का असर हर व्यक्ति पर अलग हो सकता है।

Empty Stomach Foods: हाई फैट फूड्स से बढ़ सकती है एसिडिटी-

खाली पेट ज्यादा फैट वाले खाद्य पदार्थ खाने से कुछ लोगों में पेट की परेशानी, सीने में जलन और एसिड रिफ्लक्स के लक्षण बढ़ सकते हैं। अगर पहले से अपच या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि हाई फैट फूड खाने के बाद लक्षण बढ़ते हैं या नहीं। परेशानी बढ़ने पर ऐसे खाद्य पदार्थों की मात्रा कम की जा सकती है।

खट्टे फल और जूस भी कर सकते हैं ट्रिगर-

संतरा, नींबू और अन्य खट्टे फलों या उनके जूस का सेवन खाली पेट करने से कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है। इन खाद्य पदार्थों में एसिडिक तत्व होते हैं, जो संवेदनशील लोगों में एसिड रिफ्लक्स या पेट में जलन के लक्षण बढ़ा सकते हैं। खासकर जिन लोगों को पहले से एसिडिटी या रिफ्लक्स की समस्या रहती है, उन्हें अपने शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना चाहिए।

मसालेदार और तली-भुनी चीजों से बचें-

सुबह खाली पेट बहुत ज्यादा मसालेदार या तली-भुनी चीजें खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और खट्टी डकार जैसी समस्या हो सकती है। बहुत तीखा खाना खाने के बाद कुछ लोगों को पेट में असहजता और जलन महसूस हो सकती है। इसलिए सुबह के समय हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना बेहतर विकल्प हो सकता है।

सोडा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से भी सावधानी-

सोडा और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का खाली पेट सेवन भी पेट से जुड़ी परेशानियों को बढ़ा सकता है। इससे कुछ लोगों को गैस, ब्लोटिंग, डकार, अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। खासकर अगर आपको पहले से एसिड रिफ्लक्स या पेट की संवेदनशीलता है, तो खाली पेट ऐसी ड्रिंक्स लेने से बचना बेहतर है।

हर व्यक्ति में अलग हो सकते हैं ट्रिगर-

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के मुताबिक, ऐसा जरूरी नहीं है कि ऊपर बताई गई हर चीज से हर व्यक्ति को जलन या एसिडिटी हो। अलग-अलग लोगों में एसिड रिफ्लक्स के ट्रिगर अलग हो सकते हैं। किसी खास खाने के बाद अगर बार-बार जलन, खट्टी डकार या एसिडिटी की समस्या होती है, तो उस चीज की मात्रा कम करने और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेने पर ध्यान देना चाहिए।

खाने के समय का भी रखें ध्यान-

एसिड रिफ्लक्स की समस्या में सिर्फ यह देखना जरूरी नहीं है कि आप क्या खा रहे हैं, बल्कि खाना कब खा रहे हैं, यह भी महत्वपूर्ण हो सकता है। रात में भोजन करने के तुरंत बाद लेटने से रिफ्लक्स के लक्षण बढ़ सकते हैं। National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases के अनुसार, रात में रिफ्लक्स के लक्षण रहने वाले लोगों में सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना खाने से लक्षणों में सुधार हो सकता है।

यह भी पढ़े- राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, 3 नए सदस्यों के नाम पर लगी मुहर

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, 3 नए सदस्यों के नाम पर लगी मुहर

Ram Mandir Trust:

Ram Mandir Trust: राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट में लगातार बैठकों का दौर जारी है। बुधवार को हुई ट्रस्ट की बैठक में तीन नए सदस्यों के नाम पर मुहर लगाई गई। दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को ट्रस्ट में … Read more