CCTV, GPS, पर्दों पर बैन… नाबालिग से गैंगरेप के बाद दिल्ली में बसों के नियम सख्त

Delhi Bus Rules:

Delhi Bus Rules: दिल्ली-NCR में स्लीपर बस में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने राजधानी में चलने वाली बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। सरकार ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बस ऑपरेटर्स और स्टाफ के लिए कई नए निर्देश … Read more

Nepal Disaster: बालेन शाह सतर्क रहें, आपदा कहीं कुर्सी न छीन ले…

Nepal Disaster: बालेन शाह सतर्क रहें, आपदा कहीं कुर्सी न छीन ले...

Nepal Disaster: प्राकृतिक आपदा अपने साथ तबाही ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों के लिए कमाई के अवसर भी लेकर आती है।अतीत के बहुत से ऐसे उदाहरण हैं, जब जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों से लेकर नौकरशाहों और यहां तक कि तथाकथित समाजसेवियों ने भी आपदा में कमाई के अवसर ढूंढ़े।राहत सामग्री की जबर्दस्त लूट मची और … Read more

फर्जी IAS तृप्ति सिंह पर चौथी FIR, होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी का आरोप

Tripti Singh:

Tripti Singh: खुद को IAS अधिकारी और मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (MPSTDC) में एडिशनल डायरेक्टर बताने वाली तृप्ति सिंह राजपूत पर एक और FIR दर्ज हुई है। भोपाल के बागसेवनिया थाने में दर्ज इस मामले में उस पर पर्यटन विभाग का होटल लीज पर दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए ठगने का … Read more

‘यूपी बदनाम हुआ…’, अखिलेश के ‘चिलम’ वाले AI वीडियो पर BJP का पलटवार; चुनाव से पहले छिड़ा डिजिटल वार

UP Election 2027:

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी बयानबाजी अब AI से तैयार वीडियो और गानों तक पहुंच गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से दिखाए गए एक AI वीडियो को लेकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, … Read more

वूमेन्स एशिया कप में भारत का अगला मुकाबला हांगकांग से, क्या भारत रख पाएगा जीत के सिलसिले को बरकरार?

IND W vs HKC W:

IND W vs HKC W: वूमेन्स एशिया कप 2026 की शुरुआत भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ की है। पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से हराकर भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है। अब भारतीय महिला टीम इस जीत के सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी। आइए जानते हैं कि मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा और इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे लाइव देख सकते हैं।

IND W vs HKC W: कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला-

भारत और हांगकांग के बीच एशिया कप का मुकाबला 3 सितंबर, गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा। भारतीय दर्शकों की जानकारी के लिए बता दें कि इस मैच को भारतीय दर्शक Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3 और Sony Sports Ten 4 पर लाइव देख सकते हैं।

IND W vs HKC W: मोबाइल पर भी देख सकते हैं लाइव मैच-

भारतीय महिला टीम और हांगकांग महिला टीम के बीच होने वाले इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल फोन पर भी देखी जा सकती है। इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग राइट्स Sony LIV के पास हैं। दर्शक मैच से जुड़ी अपडेट, रिपोर्ट्स और स्कोरकार्ड इस ऐप पर देख सकते हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल।

हांगकांग-चीन महिला टीम-

नताशा माइल्स (कप्तान), मारिको हिल, यास्मीन दासवानी (विकेटकीपर), मरियम बीबी, कैरी चैन, मरीना लैम्प्लो, एलिसन सिउ, इकरा सहर, जॉयलीन कौर, शांजीन शहजाद, रुचिता वेंकटेश, चार्लोट चान, शिंग चान डोरोथिया, कौर महेकदीप, हैली वोंग।

यह भी पढ़े- शेयर बाजार आज क्यों गिरा? 5 लाख करोड़ रुपये कैसे डूबे, समझिए गिरावट के पीछे की 5 बड़ी वजहें

शेयर बाजार आज क्यों गिरा? 5 लाख करोड़ रुपये कैसे डूबे, समझिए गिरावट के पीछे की 5 बड़ी वजहें

Stock Market Crash Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत ही भारी बिकवाली के साथ हुई। BSE Sensex करीब 800 अंक तक टूटकर 76,155 के आसपास पहुंच गया, जबकि Nifty 50 करीब 269 अंक गिरकर 23,786 के स्तर तक आ गया। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की करीब 5 लाख करोड़ रुपये की … Read more

हनुमान अंश के बाद एक और लो बजट फिल्म का जलवा, 2000 करोड़ पार कमाई से बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

चाइनीज फिल्म डियर यू की बंपर कमाई

कम बजट में बनी चाइनीज फिल्म डियर यू ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है। फिल्म ने चीन में 2,849 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। इसकी कहानी और भावनात्मक जुड़ाव दर्शकों को पसंद आ रहा है। नॉर्थ अमेरिका में भी फिल्म जल्द रिलीज होगी।

चीन का ‘मिडिल ईस्ट मिशन’ तेज! जिनपिंग-मिस्र की बढ़ती दोस्ती से अमेरिका की क्यों बढ़ी टेंशन?

मिडिल ईस्ट में चीन की बढ़ती पकड़, अमेरिका की चिंता

शी जिनपिंग का मिस्र दौरा चीन की मिडिल ईस्ट रणनीति को नई दिशा देता दिख रहा है। मिस्र के साथ बढ़ते व्यापार, निवेश, कूटनीतिक और सैन्य संबंधों से चीन अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। इससे अमेरिका की क्षेत्रीय भूमिका और वैश्विक शक्ति संतुलन पर भी असर पड़ सकता है।

एक पैर पर स्कूल जाती 7 साल की रागिनी की कहानी, ‘DM अंकल, ट्राईसाइकिल दिलवा दीजिए’ ने छुआ दिल

Ballia Girl Ragini

Ballia Ragini Viral Video: स्कूल जाने की उम्र में बच्चों के कंधों पर बैग और चेहरे पर मुस्कान नजर आती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया से सामने आई सात साल की रागिनी की कहानी उन तस्वीरों से बिल्कुल अलग है। रागिनी एक पैर खराब होने के बावजूद रोज करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित स्कूल … Read more

ईशांत शर्मा मना रहे हैं अपना 38वां जन्मदिन

Ishant Sharma Birthday:

Ishant Sharma Birthday: भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ईशांत शर्मा का जन्म सितंबर 1988 को हुआ था। वहीं, उनके क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो ईशांत शर्मा ने 14 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनकी मेहनत, लगन और जज्बे की वजह से उन्हें 18 साल की उम्र में पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला था।

Ishant Sharma Birthday: 2007 में खेला था पहला टेस्ट-

ईशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू वर्ष 2007 में बांग्लादेश के विरुद्ध किया था। उन्होंने मशरफे मुर्तजा को अपना शिकार बनाकर टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया। वहीं, ईशांत शर्मा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो साल 2014 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी थी। उन्होंने 74 रन देकर इंग्लैंड के सात बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसके अलावा, साल 2008 में पर्थ टेस्ट के दौरान रिकी पोंटिंग के खिलाफ उनका गेंदबाजी स्पेल आज भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के यादगार पलों में गिना जाता है।

Ishant Sharma Birthday: ईशांत शर्मा के पास है करोड़ों की नेटवर्थ-

बर्थडे बॉय ईशांत शर्मा के पास करोड़ों की नेटवर्थ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशांत शर्मा के पास 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ईशांत शर्मा लग्जरियस लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास एक आलीशान बंगला है और ऑडी S5 मॉडल की गाड़ियों का कलेक्शन भी है। बीसीसीआई से मिलने वाली कॉन्ट्रैक्चुअल मनी के अलावा ईशांत शर्मा आईपीएल से भी तगड़ी कमाई करते हैं।

इन आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे ईशांत-

आईपीएल में भी ईशांत ने अपना दबदबा बनाया है। वह कई सारी टीमों के साथ खेल चुके हैं। ईशांत शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। ईशांत शर्मा आईपीएल के उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने पहले सीजन से खेलना शुरू किया था।

ईशांत ने खेले हैं 100 से अधिक टेस्ट-

ईशांत शर्मा ने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने कुल 105 टेस्ट मैच खेले हैं। 105 टेस्ट की 188 पारियों में ईशांत ने 311 विकेट झटके हैं। इसके अलावा, ईशांत शर्मा ने 11 बार 5 विकेट हॉल लिया है और एक बार 10 विकेट हॉल लिया है।

यह भी पढ़े- राहुल गांधी के लिए ‘बुद्धि शुद्धि’ यज्ञ, क्यों थम नहीं पा रहा शुद्धिकरण विवाद?