Sugar Prices Fall 10%: चीनी उपभोक्ताओं के लिए मीठी खबर, 10% सस्ती हुई चीनी

 Sugar Prices Fall 10%:

Sugar Prices Fall 10%: बढ़ती चीनी के दामों से परेशान आम जनता के लिए मीठी भरी खबर है। जानकारी के अनुसार देश में चीनी (Sugar) के खुदरा दामों में 10% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा त्योहारों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने थोक में चीनी का इस्तेमाल करने वाले बड़े कारोबारियों और कंपनियों के स्टॉक लिमिट (Stock Limit) में वृद्धि की है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने स्टॉक लिमिट को दोगुना कर दिया है।

Sugar Prices Fall 10%: सप्लायर और दुकानदार क्यों नहीं कर रहे ग्राहकों को फायदा-

त्योहारों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने चीनी (Sugar) के दामों में 10% की कटौती की, जिससे चीनी का दाम ₹65 किलो से गिरकर ₹58.5 प्रति किलोग्राम हो गया है। हालांकि कई सप्लायर और दुकानदार इस कटौती का पूरा फायदा उपभोक्ताओं को नहीं दे रहे हैं। सरकार ने सभी होलसेलर और रिटेलर्स को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत इसका फायदा आम जनता तक पहुंचाएं।

Sugar Prices Fall 10%: बड़े उपभोक्ताओं को मिली बड़ी छूट-

बिस्कुट बनाने वाली कंपनियों और सॉफ्ट ड्रिंक निर्माता जो महीने में 10 टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए सरकार ने स्टॉक के नियम आसान कर दिए हैं। कंपनियां अब 15 दिनों के बजाय 30 दिनों की खपत का चीनी स्टॉक अपने पास रख सकती हैं। इसके अलावा औद्योगिक उपभोक्ताओं को हर शुक्रवार ऑनलाइन पोर्टल पर अपने चीनी स्टॉक की जानकारी दर्ज करानी होगी।

क्या है DFPD का ऑनलाइन पोर्टल-

DFPD यानी खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग का यह ऑनलाइन पोर्टल चीनी के स्टॉक की निगरानी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए चीनी के थोक कारोबारियों और बड़े उपभोक्ताओं को अपने पास मौजूद चीनी के स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन दर्ज और अपडेट करनी होती है। सरकार इस जानकारी के माध्यम से बाजार में चीनी की उपलब्धता और स्टॉक की स्थिति पर नजर रखती है, ताकि जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके और उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर चीनी उपलब्ध हो सके।

यह भी पढ़े- नोएडा से लेकर लखनऊ तक 233 रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन, FDA को रसोइयों में मिले कीड़े-मकौड़े और चूहे

नोएडा से लेकर लखनऊ तक 233 रेस्टोरेंट के खिलाफ एक्शन, FDA को रसोइयों में मिले कीड़े-मकौड़े और चूहे

FDA Action:

FDA Action: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने कुल 233 रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। 233 के आंकड़े में नोएडा के 13, लखनऊ के 78 और गोरखपुर के 84 फूड आउटलेट शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की जांच टीम को जांच के दौरान रसोइयों में फंगस, चूहे, गंदगी और एक्सपायर नॉनवेज मिला है। जानकारी के अनुसार, कुल 152 जांच टीमों ने जांच कार्य किया और 165 नोटिस जारी करके आउटलेट्स में सुधार करने की चेतावनी दी है। जांच प्रक्रिया के दौरान जिन आउटलेट्स की हालत गंभीर पाई गई, उनके लाइसेंस मौके पर ही रद्द कर दिए गए हैं।

FDA Action: FDA ने शुरू की लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया-

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में 57 टीमों द्वारा 71 आउटलेट्स की जांच की और 42 नोटिस जारी किए। जांच प्रक्रिया के दौरान FDA ने कुल 13 आउटलेट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच प्रक्रिया के दौरान इन 13 आउटलेट्स में FDA की जांच टीम को रसोइयों में गंदगी, झूठे बर्तन, कीड़े-मकोड़े, एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स और खाद्य पदार्थ का गलत स्टॉक मिला है। इन 13 आउटलेट्स की लिस्ट में नोएडा के मशहूर आउटलेट्स जैसे मोती महल डिलक्स, निहाऊ, पंजाबी ढाबा-61, कैसल बारबेक्यू, रोड हाउस, पैडी हॉस्पिटैलिटी/रोलिंग फ्रेश, द येलो चिली, मिनिस्ट्री ऑफ दारू, टेस्ट ऑफ दिल्ली एवं जायका, ईट क्लब, एब्सोल्यूट बारबेक्यूज, कार्निवल फूड डिलाइट और येलो चिली शामिल हैं।

FDA Action: गोरखपुर में 84 आउटलेट्स पर करी छापेमारी-

FDA की 43 टीमों ने गोरखपुर के 84 आउटलेट्स पर छापेमारी की और छापेमारी के द्वारा कुल 79 नोटिस जारी किए। नोटिस के जरिए FDA ने आउटलेट्स को खाद्य सुरक्षा का पालन करने का निर्देश दिया है। अगर आउटलेट्स इन निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो FDA लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। जारी नोटिस के मुताबिक, FDA ने फूड आउटलेट्स के कारोबारियों को साफ-सफाई रखने, क्वालिटी वाला कच्चा माल का उपयोग करने और निर्धारित तापमान पर खाद्य पदार्थों का रखरखाव करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- West Bengal by-elections: ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू, क्यों मैदान छोड़ रहे हैं AITMC के उम्मीदवार?

West Bengal by-elections: ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू, क्यों मैदान छोड़ रहे हैं AITMC के उम्मीदवार?

West Bengal by-elections: ममता बनर्जी के बुरे दिन शुरू, क्यों मैदान छोड़ रहे हैं AITMC के उम्मीदवार?

West Bengal by-elections: पश्चिम बंगाल उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवारों का मैदान से हटना पार्टी प्रमुख और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बहुत बड़ा झटका है।पार्टी उम्मीदवारों का नाम वापस लेना साबित करता है कि उम्मीदवारों को अहसास हो गया है कि चुनाव में हार निश्चित है, इससे लड़ने का … Read more

‘उदय हुआ है तो अस्त भी होगा’… मोहन भागवत के शब्दों में सत्ता के लिए कितना बड़ा संदेश? जानिए विस्तार से…

Mohan Bhagwat Ujjain: उज्जैन में युवा धर्म संसद से संघ प्रमुख ने अहंकार और सत्ता के भ्रम पर रखी बात, किसी नेता का नाम नहीं लिया; फिर भी राजनीतिक गलियारों में बयान के अलग-अलग अर्थ क्यों निकाले जा रहे हैं? सत्ता का चरम अक्सर अपने साथ एक ऐसा भ्रम भी लेकर आता है, जिसमें व्यक्ति … Read more

बस स्टैंड पर इंतजार करते रह गए लोग, मगर बसें नहीं आई; DTC ड्राइवरों की हड़ताल से थमी दिल्ली की रफ्तार…

DTC Bus Strike: सुबह का वक्त है। रोज की तरह लोग घरों से निकले हैं, किसी को दफ्तर पहुंचना है, किसी को कॉलेज तो किसी को अस्पताल। लेकिन बस स्टैंड पर पहुंचते ही तस्वीर बदल जाती है। सड़क पर वाहन हैं, यात्री हैं, लेकिन जिस बस का इंतजार है, उसका भरोसा नहीं। कोई मोबाइल पर … Read more

इधर ममता का समर्थन और उधर गिरफ्तारी, नंदीग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी से क्यों मचा सियासी बवाल? जानिए क्या है मामला…

BENGAL NEWS: नंदीग्राम उपचुनाव से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को हत्या के पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का ऐलान किया … Read more

मोहन भागवत ने कहा- ‘जिसका उदय हुआ है, उसका अस्त भी निश्चित’, बयान के राजनीतिक मायने क्यों निकाले जा रहे? जानिए क्या कहा…

Mohan Bhagwat Ujjain: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के उज्जैन में दिए बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। युवा धर्म संसद में युवाओं को संबोधित करते हुए भागवत ने अहंकार, सत्ता और जीवन के शाश्वत नियमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति यह मानने लगता … Read more