SIR से लेकर CEC तक, INDIA ब्लॉक की बैठक में क्या तय होगा? समझें पूरा मामला

SIR

SIR: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR और चुनाव आयोग से जुड़े विवाद को लेकर विपक्षी दलों की सक्रियता बढ़ गई है। इसी मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की 30 सितंबर को नई दिल्ली में बैठक होने जा रही है। बैठक में SIR को लेकर आगे की रणनीति, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मुख्य … Read more

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: AI वीडियो से भड़की हिंसा, 5 कंटेंट क्रिएटर जांच के घेरे में

Ujjain Shahi Masjid Dispute:

Ujjain Shahi Masjid Dispute: मध्य प्रदेश के उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद के दौरान हुई हिंसा की जांच में पुलिस का फोकस सोशल मीडिया पर वायरल हुए AI वीडियो पर है। पुलिस के अनुसार, AI से बनाए गए एक वीडियो में शाही मस्जिद को पूरी तरह ध्वस्त दिखाया गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद मस्जिद को तोड़े जाने की अफवाहों को हवा मिली और बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के आसपास जुट गए। पुलिस ने मामले में 100 से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट्स की जांच की है। वहीं, 3 पुलिस थानों में 20 लोगों के खिलाफ 8 FIR दर्ज की गई हैं, जिनमें 5 कंटेंट क्रिएटर भी शामिल हैं।

Ujjain Shahi Masjid Dispute: हिंसा मामले में पुलिस की जांच का केंद्र AI वीडियो-

उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग विरोध के लिए जुटे थे। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर पत्थरबाजी की गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग किया। हिंसा की जांच के दौरान पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल किए गए AI वीडियो मिले। इसके बाद इन वीडियो और उन्हें प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स को जांच का मुख्य केंद्र बनाया गया। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य भड़काऊ पोस्ट के प्रसार के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ा और भीड़ मस्जिद के आसपास जमा हुई।

Ujjain Shahi Masjid Dispute: 100 से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट्स की जांच-

पुलिस ने हिंसा के मामले में 100 से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट्स की जांच की है। 3 पुलिस थानों में 20 लोगों के खिलाफ 8 FIR दर्ज की गई हैं। इनमें 5 कंटेंट क्रिएटर भी शामिल हैं। पुलिस इन लोगों पर सोशल मीडिया के जरिए AI से तैयार वीडियो और अन्य भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करने के आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही, वायरल हुए AI वीडियो के मूल सोर्स का पता लगाने का प्रयास भी जारी है।

CCTV और ड्रोन से भी रखी जा रही नजर-

उज्जैन SP प्रदीप शर्मा के अनुसार, इलाके में CCTV कैमरे लगाए गए हैं और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई है। इसका उद्देश्य पत्थरबाजी में शामिल लोगों की पहचान करना और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है। पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। पुलिस सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की-

प्रशासन और उज्जैन शहर के काजी खलील-उर-रहमान ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और मस्जिद के आसपास भीड़ जमा नहीं करने की अपील की है। बताया गया है कि मस्जिद से जुड़े मुद्दे को रविवार रात दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलझा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस को सहयोग करने की अपील की है, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था कायम रहे।

सड़क चौड़ीकरण को लेकर शुरू हुआ था विवाद-

उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह के अनुसार, वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ पर्व होना है। इसी को देखते हुए तीर्थयात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए कंथल क्रॉसिंग से गोपाल मंदिर तक जाने वाली सड़क को 15 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। इस परियोजना से 7 धार्मिक स्थलों समेत 272 जगहें प्रभावित हो सकती हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने 9.8 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। प्रशासन के अनुसार, इस काम में अलग-अलग धार्मिक समुदायों के लोग स्वेच्छा से अपने घरों और धार्मिक स्थलों के रास्ते में आने वाली बाधाओं को हटा रहे हैं। हालांकि, शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने का मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने विरोध किया। इसी को लेकर रविवार को विवाद और हिंसा की स्थिति बनी।

यह भी पढ़े-बदरीनाथ में डीजे से लेकर सीएम रेवंत रेड्डी के बयान तक: राजनेताओं को संस्कृति की समझ नहीं 

बदरीनाथ में डीजे से लेकर सीएम रेवंत रेड्डी के बयान तक: राजनेताओं को संस्कृति की समझ नहीं

रेवंत रेड्डी : भगवानों को बाँट डाला

Opinion: सनानत संस्कृति के बहुत गहरे मायने हैं। विडंबना ही है कि देश में उत्तर से लेकर दक्षिण तक ऐसे राजनेताओं की कमी नहीं है, जो स्वयं को संस्कृति का ज्यादा जानकार समझने के चक्कर में हास्यास्पद बातें कर जाते हैं। जो अपनी राजनीति चमकाने के मकसद से सनाततन संस्कृति के सर्वमान्य देवताओं को भी … Read more

अश्विन का चेपॉक स्टेडियम से क्या है खास रिश्ता? अब उसी स्टेडियम में नाम होगा अमर

Ashwin

Ashwin: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक से रिश्ता बेहद खास रहा है। इसी मैदान पर उन्होंने घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट तक कई यादगार मुकाबले खेले हैं। अब इसी ऐतिहासिक मैदान पर उनके नाम का स्टैंड बनाने की तैयारी है। अश्विन … Read more

भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास आतंकी हमला, असम राइफल्स का जवान शहीद

 India-Myanmar Border Attack:

India-Myanmar Border Attack: अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों पर अचानक हमला किया गया। इस हमले में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार जवान घायल हुए हैं। घटना के समय सुरक्षा बल संवेदनशील इलाके में गश्त के साथ सीमा पर बाड़ लगाने का काम कर रहे थे।

India-Myanmar Border Attack: गश्त के दौरान अचानक हुई फायरिंग-

जानकारी के मुताबिक, भारत-म्यांमार सीमा के पास सुरक्षा बलों की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान कुछ उग्रवादियों ने अचानक जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 42 वर्षीय हवलदार जानखोकाई कुकी गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में घायल हुए चार अन्य जवानों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया गया कि घटना के दौरान इलाके में असम राइफल्स के 21 जवान मौजूद थे।

India-Myanmar Border Attack: हमले के बाद सर्च ऑपरेशन तेज-

घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया। जवान आसपास के क्षेत्र में बारीकी से तलाशी ले रहे हैं। साथ ही हमलावरों की संख्या, उनकी स्थिति और फायरिंग के बाद उनके भागने की दिशा का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

NSCN (K-YA) पर हमले का शक-

शुरुआती रिपोर्टों में हमले के पीछे NSCN (K-YA) से जुड़े उग्रवादियों का हाथ होने की बात सामने आई है। हालांकि, हमलावरों की पहचान को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल असम राइफल्स के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

पुलिस ने शुरू की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया-

चांगलांग के SP किर्ली पाडु ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने चांगलांग पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी को घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। SP ने बताया कि भारत-म्यांमार सीमा पर हुई घटना के बारे में जानकारी मिली है और पुलिस स्टेशन के OC से इससे संबंधित जानकारी इकट्ठा करने को कहा गया है।

यह भी पढ़े- काउंसलिंग सेंटर से हॉस्टल की छठी मंजिल तक… IIT कैंपस में आखिर कहां टूट रहा सिस्टम? 5 साल में 75 मौतें

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस, जयशंकर की PAK-US को दो टूक बात

S Jaishankar on terrorism:

S Jaishankar on terrorism: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत के रुख को स्पष्ट करते हुए कहा है कि अमेरिका समेत भारत के अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों को इस मुद्दे पर भारत की चिंताओं को बेहतर ढंग से समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर किसी सहयोगी देश को भारत की किसी बड़ी चिंता की गंभीरता समझ नहीं आती है, तो इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ सकता है।

S Jaishankar on terrorism: ट्रेड टॉक और अमेरिकी टैरिफ का दबाव-

न्यूयॉर्क में एशिया सोसाइटी के एक कार्यक्रम में पूर्व अमेरिकी राजनयिक डैनियल रसेल के साथ बातचीत के दौरान जयशंकर ने भारत-अमेरिका संबंधों में आई कुछ चुनौतियों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जटिल व्यापार वार्ताओं और अमेरिकी टैरिफ को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण दोनों देशों के बीच बातचीत मुश्किल हुई है। जयशंकर के मुताबिक, भारत में बड़ी संख्या में छोटे मैन्युफैक्चरर्स, किसान और प्रोड्यूसर होने के कारण व्यापार वार्ता शुरुआत में अनुमान से कहीं ज्यादा जटिल हो गई। उन्होंने कहा कि व्यापार समझौते को लेकर अब आम सहमति बनी है, लेकिन अमेरिकी टैरिफ सिस्टम में बदलाव को लेकर अभी भी अनिश्चितता है। उन्होंने रेसिप्रोकल टैरिफ के खत्म होने के बाद अमेरिकी टैरिफ ढांचे में हो रहे बदलावों का भी जिक्र किया। जयशंकर ने कहा कि सेक्शन 301 के तहत एक नई प्रक्रिया अभी तैयार की जा रही है।

S Jaishankar on terrorism: आतंकवाद भारत की बड़ी सुरक्षा चिंता-

जयशंकर ने सीमा पार आतंकवाद को भारत की सबसे अहम सुरक्षा चिंताओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि भारत दशकों से पड़ोसी देश की तरफ से फैलाए जा रहे आतंकवाद का सामना करता रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत के सहयोगी देशों को इस मुद्दे की गंभीरता को समझने की जरूरत है। उनके मुताबिक, अगर कोई सहयोगी भारत की किसी बड़ी चिंता को ठीक से नहीं समझता या उसकी अहमियत को स्वीकार नहीं करता, तो इसका असर दोनों देशों के रिश्तों पर पड़ सकता है। भारत पहले भी आतंकवाद के खिलाफ अपनी ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ की बात कह चुका है।

भारत की रणनीतिक ऑटोनॉमी पर जयशंकर का जोर-

जयशंकर ने भारत की विदेश नीति और बदलती वैश्विक व्यवस्था पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था तेजी से बहुध्रुवीय होती जा रही है, जहां देश एक साथ कई बड़ी शक्तियों के साथ अपने संबंध बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि खुद अमेरिका भी चीन, रूस, यूक्रेन, एशिया और यूरोप के साथ संबंधों को आगे बढ़ा रहा है। जयशंकर के मुताबिक, यह उस रणनीतिक लचीलेपन जैसा नजरिया है, जिसे भारत लंबे समय से अपनाता रहा है।

UNGA में पाकिस्तान पर साधा निशाना-

जयशंकर की ये टिप्पणियां संयुक्त राष्ट्र महासभा में उनके भाषण के कुछ ही समय बाद आई हैं। अपने भाषण में उन्होंने पाकिस्तान पर तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया और आतंकवाद को लेकर उस पर निशाना साधा। उन्होंने भारत के आत्मरक्षा के अधिकार पर भी जोर दिया। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद और गुडविल एक साथ नहीं चल सकते। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में कूटनीति अब केवल सरकारों और राजनयिकों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनमत भी इसे तेजी से प्रभावित कर रहा है।

यह भी पढ़े- काउंसलिंग सेंटर से हॉस्टल की छठी मंजिल तक… IIT कैंपस में आखिर कहां टूट रहा सिस्टम? 5 साल में 75 मौतें

काउंसलिंग सेंटर से हॉस्टल की छठी मंजिल तक… IIT कैंपस में आखिर कहां टूट रहा सिस्टम? 5 साल में 75 मौतें

IIT Students’ Suicides: IIT दिल्ली के डीन पर ऋषिकेश कुमार के परिवार ने यह बात कहने का आरोप लगाया है। परिवार के मुताबिक, उस समय ऋषिकेश भी वहीं मौजूद थे। मां के सामने कही गई इस बात से वह आहत हुए। भाई अभिषेक के अनुसार, ऋषिकेश ने मां से कहा था कि अब और बेइज्जती … Read more

यूपी में 2027 चुनाव को लेकर लोगों ने रखी राय, योगी सरकार के कामकाज पर जताया भरोसा

2027 चुनाव पर महिलाओं ने बताई अपनी पसंद

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लोगों के बीच राजनीतिक चर्चा तेज है। एक रिपोर्ट में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने योगी सरकार के काम, सुरक्षा, पेंशन, राशन, रोजगार, सड़क और विकास योजनाओं पर अपनी राय रखी। बातचीत में योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को लेकर भी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

MLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान

MLC Elections:

MLC Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बिहार की 4 और उत्तर प्रदेश की 6 विधान परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्याशी उतारे गए हैं।

MLC Elections: बिहार की 4 MLC सीटों पर BJP उम्मीदवार-

BJP ने बिहार में चार विधान परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें पटना शिक्षक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक और तिरहुत शिक्षक सीट शामिल हैं।

– पटना शिक्षक सीट: नवल किशोर यादव
– कोसी स्नातक सीट: डॉ. एन.के. यादव
– दरभंगा स्नातक सीट: सर्वेश कुमार
– तिरहुत शिक्षक सीट: नरेंद्र प्रसाद सिंह

MLC Elections: यूपी की 6 MLC सीटों पर प्रत्याशी घोषित-

उत्तर प्रदेश में BJP ने छह विधान परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे हैं।

– वाराणसी स्नातक सीट: केदार नाथ सिंह
– मेरठ स्नातक सीट: दिनेश गोयल
– इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट: अशोक कुमार राठौर
– वाराणसी शिक्षक सीट: डॉ. प्रमोद मिश्रा
– आगरा शिक्षक सीट: इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
– गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट: ध्रुव त्रिपाठी

23 अक्टूबर को होगा मतदान-

उत्तर प्रदेश और बिहार में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी हो चुका है। चुनाव आयोग की ओर से 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। दोनों राज्यों की संबंधित सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

27 अक्टूबर को आएंगे चुनाव परिणाम-

मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

यह भी पढ़े- SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष की बड़ी बैठक, I.N.D.I.A. ब्लॉक बनाएगा आगे की रणनीति

SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष की बड़ी बैठक, I.N.D.I.A. ब्लॉक बनाएगा आगे की रणनीति

SIR पर विपक्ष की बैठक, अखिलेश नहीं होंगे शामिल

INDIA Bloc Meeting: दिल्ली में 30 सितंबर को विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. ब्लॉक की बैठक होने वाली है। बैठक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR और चुनाव आयोग के भीतर सामने आए मतभेदों को लेकर विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक में शामिल नहीं होंगे। … Read more