नाना पाटेकर: सिनेमा ही नहीं, असल जिंदगी के भी हीरो; जीने की बेहतर कला सिखाकर चले गए…

Opinion: नाना पाटेकर: सिनेमा ही नहीं, असल जिंदगी के भी हीरो

Opinion: जीवन के लिए भौतिक संसाधनों की आवश्यकता होती है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि व्यक्ति अपना पूरा जीवन भौतिक संसाधनों को जुटाने की होड़ में ही गंवा दे? भले ही कोई व्यक्ति करोड़ों-अरबों रुपए की संपत्ति कमा ले, एक के बजाय कई घर बना ले, लेकिन व्यावहारिक दृष्टि से सोचें तो एक व्यक्ति … Read more

‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ से इस्तीफे की मांग तक… राहुल गांधी क्यों बना रहे ‘वोट चोरी’ को बड़ा मुद्दा? समझिए पूरा गेम

Jantar Mantar Protest: ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ के नारे के साथ राहुल गांधी का चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरना महज एक दिन का प्रदर्शन नहीं है। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को एक बड़े राजनीतिक अभियान में बदल दिया है। सवाल है कि राहुल … Read more

PM मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे कश्मीरी युवक को पीटा, पीड़ित बोला-‘मैंने नहीं दी राहुल गांधी को गाली’

श्रीनगर निवासी फहीम नजीर

Jantar Mantar: दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में कथित तौर पर नारे लगाने वाले एक युवक की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। विपक्षी पार्टियों का विरोध प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। इसी दौरान, दिल्ली में चुनाव आयोग की ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (एसआईआर) … Read more

पंजाब कांग्रेस में ‘ऑल इज वेल’! सचिन पायलट और परगट सिंह ने गोल्डन टेंपल में टेका मत्था

Punjab Congress:

Punjab Congress: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष परगट सिंह और पंजाब कांग्रेस प्रभारी व महासचिव सचिन पायलट ने गुरुवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने पंजाब कांग्रेस में हुए हालिया बदलाव के बाद एकजुटता का संदेश दिया।

Punjab Congress: गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने पहुंचे परगट सिंह और सचिन पायलट

सचिन पायलट और परगट सिंह सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर ढोल बजाकर दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेता श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और मत्था टेका। दर्शन के बाद परगट सिंह ने कहा कि वह गुरु साहिब का शुक्रिया अदा करने और उनका आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज यहां राजनीतिक चर्चा नहीं होगी और राजनीति पर एक-दो दिन बाद बात की जाएगी।

Punjab Congress: ‘आज सिर्फ गुरु साहिब का शुक्रिया अदा करने आए हैं’

परगट सिंह ने कहा कि वे आज केवल गुरु साहिब का धन्यवाद करने और आशीर्वाद लेने आए हैं। उन्होंने कहा कि जिन दरवाजों पर वे खड़े हैं, उन्होंने कभी हमलावरों और नफरत की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीति जरूर करेगी, लेकिन इसके लिए यह जगह उचित नहीं है। परगट सिंह ने बताया कि वह अमृतसर में दुर्गियाना मंदिर, सेंट पॉल चर्च और राम तीर्थ मंदिर भी जाएंगे।

जालंधर कैंट से तीन बार विधायक रहे हैं परगट सिंह

परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। वह जालंधर कैंट से तीन बार विधायक भी रहे हैं। पिछले सप्ताह उन्होंने लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला है।

गोल्डन टेंपल में कई कांग्रेस नेता रहे मौजूद

श्री हरमंदिर साहिब में परगट सिंह और सचिन पायलट के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका, विजय इंदर सिंगला और सुखविंदर सिंह डैनी शामिल रहे। राज कुमार वेरका ने कहा कि वे सचिन पायलट के नेतृत्व में यहां आए हैं और सभी मिलकर पंजाब की भलाई के लिए काम करेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव

पंजाब कांग्रेस में यह बदलाव राज्य के नेतृत्व को लेकर कई सप्ताह तक चली अंदरूनी कलह के बाद हुआ है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अब संगठन को मजबूत करने और नए सिरे से चुनावी अभियान की तैयारी में जुट गई है।

यह भी पढ़े- 2027 में किसकी बनेगी सरकार? योगी की तारीफ से लेकर अखिलेश की वापसी तक, पश्चिमी यूपी के लोगों ने खुलकर रखी राय

2027 में किसकी बनेगी सरकार? योगी की तारीफ से लेकर अखिलेश की वापसी तक, पश्चिमी यूपी के लोगों ने खुलकर रखी राय

Yogi vs Akhilesh in UP

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल चर्चा में है। पश्चिमी यूपी के लोगों ने योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी को लेकर अपनी राय रखी। किसी ने योगी सरकार के काम की तारीफ की, तो कुछ लोगों ने बदलाव और अखिलेश के समर्थन की बात कही।

राहुल गांधी की ‘सरप्राइज राजनीति’ से छूटे दिल्ली पुलिस के पसीने, इन चार घटनाओं ने खींचा ध्यान

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी ‘सरप्राइज पॉलिटिक्स’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में ऐसे कई मौके सामने आए, जब राहुल गांधी ने अचानक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और दिल्ली पुलिस को उनके अगले कदम का अंदाजा तक नहीं लग … Read more

जब नाना पाटेकर ने स्मृति ईरानी के लिए अपने हाथों से बनाया खाना, आखिरी बातचीत को याद कर भावुक हुई अभिनेत्री

स्मृति ईरानी से नाना पाटेकर की हुई थी ये आखिरी बात

Nana Patekar Death: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अभिनेत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने उन्हें याद करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि दुनिया उन्हें नाना पाटेकर के नाम से जानती थी, लेकिन उनके लिए वह हमेशा ‘दादा’ रहे। इंस्टाग्राम पर शेयर किए वीडियो में नाना पाटेकर … Read more

पुलिस को लात मारने का वीडियो, फिर वर्दी पहनकर आने की अपील! 10 अक्टूबर के दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर क्यों बढ़ी टेंशन?

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अब मामला सिर्फ नारेबाजी और हिरासत तक सीमित नहीं रह गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित धक्का-मुक्की और मारपीट के वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस इन फुटेज की जांच कर रही है। इसी बीच 10 अक्टूबर … Read more

दिल्ली में कांग्रेस-विपक्ष के प्रदर्शन पर FIR की तैयारी, पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप; वीडियो खंगाल रही पुलिस

Jantar Mantar Protest: कांग्रेस प्रदर्शन में पुलिस से हाथापाई का आरोप

जंतर-मंतर के पास कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट और ड्यूटी में बाधा डालने के मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। पुलिस कई वीडियो की मदद से प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज होने की संभावना है।

प्रदर्शन में प्रियंका गांधी का ये कैसा विरोध? महिला पुलिसकर्मी की ओर कोहनी मारती दिखीं, वीडियो पर मचा बवाल

प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिर गई हैं। सामने आए वीडियो में प्रियंका गांधी को पुलिसकर्मियों द्वारा हिरासत में लिए जाने के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की ओर कोहनी मारते और धक्का देते हुए देखा … Read more