Delhi Mango Festival : दिल्ली के आम प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. राजधानी का बहुप्रतीक्षित 35वां मैंगो फेस्टिवल 2026 एक बार फिर लौट आया है. इस बार फेस्टिवल पहले से अधिक भव्य अंदाज में आयोजित किया जा रहा है. आम के शौकीनों को यहां देशभर से लाई गई 400 से अधिक किस्मों के आमों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा. फेस्टिवल में अलफांसो, दशहरी, लंगड़ा, चौसा समेत कई लोकप्रिय और दुर्लभ किस्मों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे. सबसे खास बात यह है कि मात्र 100 रुपये का टिकट लेकर लोग अनलिमिटेड आमों का स्वाद ले सकेंगे. यह आयोजन आम प्रेमियों के लिए एक अनोखा अनुभव लेकर आएगा.

आमों के अलावा यहां घरेलू अचार, चटनी, स्क्वैश, कैंडी और पापड़ जैसे आम से बने विभिन्न उत्पाद भी उपलब्ध होंगे. आगंतुक सीधे किसानों से ताजे आम खरीद सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर गुणवत्ता के फल उचित कीमत पर मिलेंगे और किसानों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा.
Delhi में शुरू होगा 35वां मैंगो फेस्टिवल
मैंगो फेस्टिवल केवल आम खाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां मनोरंजन के भी कई आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. फेस्टिवल में लाइव सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लोक नृत्य और लोक गीतों का आयोजन होगा, जिससे आगंतुकों को पारंपरिक संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी. परिवार के साथ आने वाले लोगों के लिए विशेष किड्स जोन, फैमिली एक्टिविटीज और आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी तैयार किए गए हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग गतिविधियों की व्यवस्था की गई है.
400 से ज्यादा किस्म के आम
आयोजकों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के मौसम का यह सबसे खास और स्वादिष्ट आयोजन साबित होगा. जो लोग पारंपरिक आमों के स्वाद के साथ-साथ दुर्लभ और नई किस्मों को भी आजमाना चाहते हैं, उनके लिए यह फेस्टिवल एक बेहतरीन मौका होगा. स्वाद, सुगंध और रंगों से भरपूर यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की उम्मीद है.
Read More : Tuesday Special: राम भक्त हनुमान को क्यों माना जाता है शिव का 11वां रुद्रावतार? जानें धार्मिक मान्यता
Sanjucta








