Home » ग्राउंड रिपोर्ट » ‘चलो दिल्ली मार्च’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली से आम जनता परेशान, वहीं कारोबारियों का कारोबार ठप

‘चलो दिल्ली मार्च’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली से आम जनता परेशान, वहीं कारोबारियों का कारोबार ठप

Chalo Delhi March:

Chalo Delhi March: राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘चलो दिल्ली मार्च’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली से दिल्ली की आम जनता और कारोबारी परेशान हैं। इन्हीं परेशान कारोबारियों और कर्मचारियों से खबर इंडिया के रिपोर्टर हिमांशु गर्ग ने बातचीत की और सवाल पूछे कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘चलो दिल्ली मार्च’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली से उनके कारोबार, नौकरी और पेशे पर क्या असर पड़ा है।

Chalo Delhi March: आसिफ- “देश की सेना सबसे ज्यादा परेशान है”

दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित राजीव चौक से खबर इंडिया के रिपोर्टर हिमांशु गर्ग ने वहां की स्थिति दिखाई कि किस प्रकार राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘चलो दिल्ली मार्च’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली से राजीव चौक सुनसान पड़ा है। THE ENGLISH BOOK STORE समेत अन्य दुकानों पर ताले लगे हैं।

खबर इंडिया के हिमांशु गर्ग ने राजीव चौक की तस्वीर दिखाने से पहले वहां मौजूद स्थानीय लोगों में से आसिफ से चल रही महारैली के बारे में सवाल पूछे। हिमांशु गर्ग ने पूछा कि क्या इस महारैली से आम जनता और कारोबारियों को नुकसान होगा?

इस पर आसिफ कहते हैं, “जी हां, इस प्रदर्शन का असर सीधे तौर पर आम जनता पर पड़ा है।” आगे आसिफ कहते हैं, “इस विरोध प्रदर्शन से आम जनता, कारोबारियों से भी ज्यादा परेशान है। देश की सेना, जो लगातार हो रहे प्रदर्शनों पर नियंत्रण रखने के कारण घर नहीं जा पा रही है। 4,000 से अधिक जवानों की तैनाती इस प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए की गई है। उनका क्या होगा? अभी दीपावली का पावन त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर लगता है कि इस बार करोड़ों का कारोबार ठप हो जाएगा।”

Chalo Delhi March: क्यों हो रही है ‘चलो दिल्ली मार्च’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली?

दरअसल, ‘चलो दिल्ली मार्च’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के पीछे मुख्य वजह मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष की आपत्तियां हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य दलों का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। विपक्ष का दावा है कि इस प्रक्रिया में कई पात्र मतदाताओं के मतदान के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि देश में ‘वोट चोरी’ हो रही है और चुनाव आयोग मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर उठाए जा रहे सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा है। इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहा है।

इन्हीं आरोपों और मांगों को लेकर INDIA गठबंधन ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित की। इस दौरान ‘चलो दिल्ली मार्च’ का आह्वान भी किया गया, जिसमें छात्रों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और कारोबारियों से शामिल होने की अपील की गई। विपक्ष का कहना है कि यह आंदोलन लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए है। हालांकि, चुनाव आयोग SIR प्रक्रिया को मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने की कवायद बताता रहा है।

यह भी पढ़े- SIR पर विपक्ष से सड़क पर भिड़ी BJP, 1984 के सिख दंगों से व्यापारियों के नुकसान तक, समझिए पूरा मामला