West bengal: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। 2026 विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्यपाल आर.एन. रवि ने 17वीं विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में 18वीं विधानसभा के गठन का रास्ता साफ हो गया है।
West bengal: विशेष गजट अधिसूचना जारी
राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(2)(ख) के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह फैसला लिया। इस संबंध में बुधवार, 6 मई 2026 को विशेष गजट अधिसूचना संख्या 275-P.A./1L-03/2026 जारी की गई। संसदीय कार्य विभाग के अनुसार गुरुवार, 7 मई 2026 से मौजूदा विधानसभा औपचारिक रूप से भंग मानी जाएगी।
West bengal: नई सरकार के गठन की तैयारी
राज्यपाल के हस्ताक्षर वाले आदेश को मुख्य सचिव दुष्मंत नारियाला की ओर से जनहित में प्रकाशित किया गया। चुनाव के बाद पुरानी विधानसभा को भंग करना संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जाता है, ताकि नई सरकार और नए जनप्रतिनिधियों के साथ नई विधानसभा का गठन किया जा सके।
18वीं विधानसभा का गठन जल्द
West bengal: विधानसभा भंग होने के बाद अब राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण और 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तैयारियां शुरू होंगी। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में नए मंत्रिमंडल के गठन और शपथ समारोह को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम भी सामने आ सकता है।
ये भी पढ़ें: कच्छ के क्रीक इलाके में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट








