Home » तमिलनाडु » विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने: शपथ के दौरान राज्यपाल ने टोका, पहला फैसला 200 यूनिट फ्री बिजली का

विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने: शपथ के दौरान राज्यपाल ने टोका, पहला फैसला 200 यूनिट फ्री बिजली का

Vijay CM Oath:

Vijay CM Oath: विजय ने रविवार सुबह तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चेन्नई में आयोजित समारोह में उन्होंने सुबह 10:15 बजे तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस दौरान Rahul Gandhi समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान विजय निर्धारित शपथ पाठ से आगे बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने उन्हें टोका और केवल निर्धारित शब्दों तक सीमित रहने को कहा।

विजय कैबिनेट में 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ

मुख्यमंत्री विजय के साथ उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। वहीं TVK नेता एमवी करुप्पैया को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री विजय को 13 मई तक विधानसभा में विश्वास मत साबित करने के निर्देश दिए हैं।

Vijay CM Oath: मुख्यमंत्री बनते ही लिए बड़े फैसले

शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री विजय ने दस्तावेजों के पहले सेट पर हस्ताक्षर किए। इनमें राज्य में 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, महिला सुरक्षा दल के गठन और एंटी-ड्रग्स स्क्वॉड बनाने जैसे अहम फैसले शामिल हैं। इन फैसलों को TVK सरकार के शुरुआती बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

Vijay CM Oath: शपथ में संविधान और न्याय की बात

शपथ के दौरान विजय ने कहा कि वे भारत के संविधान के प्रति सच्ची आस्था और निष्ठा रखेंगे तथा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में देश की एकता और अखंडता बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे बिना किसी डर और दबाव के अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे और सभी लोगों के साथ न्याय करेंगे।

पहली बार चुनाव लड़कर सत्ता में पहुंची TVK

शनिवार को विजय ने चौथी बार राज्यपाल से मुलाकात कर TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। दो साल पहले बनी Tamilaga Vettri Kazhagam ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर किया। तमिलनाडु में 1967 के बाद यह पहला मौका है जब कोई गैर-द्रविड़ दल (DMK या AIADMK के अलावा) सरकार बना रहा है।

यह भी पढे़ : मध्यप्रदेश के 3 युवक ISI कनेक्शन में गिरफ्तार: मंदिर, ढाबे और सैन्य कैंप की रेकी का आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments