Home » स्वास्थ्य » भारत की इन 3 मार्केटों में मिलते है सबसे कम दामों में Dry Fruits

भारत की इन 3 मार्केटों में मिलते है सबसे कम दामों में Dry Fruits

कहा मिलता है आधे दाम में ड्राई फ्रूट्स

Dry Fruits: आजकल बढ़ती महंगाई के बीच हर महीने काजू-बादाम और दूसरे ड्राई फ्रूट्स खरीदना लोगों की जेब पर भारी पड़ने लगा है। ऐसे में अगर आप कम दाम में अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स खरीदना चाहते हैं, तो भारत की कुछ होलसेल मार्केट्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। इन बाजारों में आपको बादाम, काजू, किशमिश, अखरोट, पिस्ता और कई विदेशी ड्राई फ्रूट्स रिटेल बाजार के मुकाबले काफी सस्ते दामों में मिल जाएंगे। खास बात यह है कि ये मार्केट सिर्फ घरेलू खरीदारी के लिए ही नहीं, बल्कि ड्राई फ्रूट्स का छोटा बिजनेस शुरू करने वालों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती हैं।

आइए जानते हैं भारत की 3 सबसे मशहूर होलसेल ड्राई फ्रूट मार्केट्स के बारे में…

क्रॉफर्ड मार्केट- मुंबई का ड्राई फ्रूट हब

मुंबई की मशहूर क्रॉफर्ड मार्केट ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी के लिए सबसे लोकप्रिय बाजारों में गिनी जाती है। यहां पिस्ता, बादाम, अखरोट, काजू और ब्लूबेरी जैसे विदेशी ड्राई फ्रूट्स भी अच्छे दामों में मिल जाते हैं। अगर आपका बजट कम है लेकिन क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते, तो यह मार्केट आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकती है।

मार्केट टाइमिंग: सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक

साप्ताहिक अवकाश: रविवार

कैसे पहुंचें: गिरगांव और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास स्थित

गुरु बाजार- कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स के लिए मशहूर

पंजाब के अमृतसर में स्थित गुरु बाजार खासतौर पर कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स के लिए जाना जाता है। यहां बादाम, अखरोट, अंजीर और किशमिश जैसी चीजें काफी किफायती कीमतों में मिल जाती हैं। अगर आप पंजाब में रहते हैं या अमृतसर घूमने जा रहे हैं, तो इस बाजार में खरीदारी करना फायदे का सौदा हो सकता है।

मार्केट टाइमिंग: सुबह 10 बजे से रात 9:30 बजे तक

साप्ताहिक अवकाश: रविवार

कैसे पहुंचें: अमृतसर रेलवे स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर दूरी पर

Where is Asia's largest dry fruits market in India, buy cashews and almonds  cheaply - भारत में यहां है एशिया का सबसे बड़ा ड्राई फ्रूट्स बाजार, झोला  भरकर खरीदें सस्ते में

बड़ा बाजार-  एशिया की बड़ी ट्रेडिंग मार्केट्स में शामिल

कोलकाता का बड़ा बाजार देश की सबसे बड़ी ट्रेडिंग मार्केट्स में से एक माना जाता है। यहां ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ मसाले, स्टेशनरी, होम डेकोर, पूजा सामग्री और गिफ्ट आइटम भी बेहद सस्ते दामों में मिलते हैं। ड्राई फ्रूट्स का Bulk में सामान खरीदने वालों के लिए यह मार्केट काफी लोकप्रिय है।

मार्केट टाइमिंग: सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक

साप्ताहिक अवकाश: रविवार

कैसे पहुंचें: महात्मा गांधी रोड और सेंट्रल मेट्रो स्टेशन के पास स्थित

किन लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये मार्केट्स?

* घर के लिए Bulk खरीदारी करने वाले

* छोटे व्यापारी और रिटेलर्स

* गिफ्ट पैक तैयार करने वाले बिजनेस

* ड्राई फ्रूट्स का नया कारोबार शुरू करने वाले लोग

अगर आप कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स खरीदना चाहते हैं, तो भारत की ये होलसेल मार्केट्स आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं।

ये भी पढ़े… कौन है कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments