Home » स्पोर्ट्स » Test Series: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, रिप्लेसमेंट को लेकर बढ़ी टेंशन

Test Series: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, रिप्लेसमेंट को लेकर बढ़ी टेंशन

Test Series: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, रिप्लेसमेंट को लेकर बढ़ी टेंशन

Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस अहम सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है, लेकिन टीम के साथ साई सुदर्शन नहीं गए थे। उन्हें बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन से गुजरना था और फिट होने के बाद श्रीलंका पहुंचकर टीम से जुड़ना था। हालांकि, अब उनकी फिटनेस को लेकर आई ताजा जानकारी ने टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।साई सुदर्शन के दाएं पैर में स्ट्रेस की शिकायत बताई जा रही है। वह पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे थे। सुदर्शन ने बल्लेबाजी और फील्डिंग का अभ्यास भी शुरू कर दिया था, जिससे उम्मीद जगी थी कि वह समय रहते पूरी तरह फिट होकर श्रीलंका पहुंच जाएंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुदर्शन को 8 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होना था। माना जा रहा था कि वह पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे और प्लेइंग इलेवन के चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। लेकिन उनकी फिटनेस में पूरी तरह सुधार नहीं होने के कारण अब उन्हें पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

पहले से ही 14 खिलाड़ियों के साथ श्रीलंका पहुंची थी टीम

भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 14 खिलाड़ियों के साथ पहुंची थी, जबकि साई सुदर्शन को बाद में टीम से जुड़ना था। अब उनके बाहर होने के बाद भारतीय टीम में एक खिलाड़ी की जगह खाली हो गई है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अभी तक साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि जल्द ही उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है।साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनकी जगह टीम इंडिया में किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा। इस रेस में ऋतुराज गायकवाड़ और सरफराज खान दो बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।ऋतुराज गायकवाड़ के पास घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी अनुभव है, जबकि सरफराज खान टेस्ट क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का दम पहले ही दिखा चुके हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने दोनों में से सही विकल्प चुनने की चुनौती होगी।साई सुदर्शन के बाहर होने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी में भी एक विकल्प कम हो गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता किस खिलाड़ी पर भरोसा जताते हैं और उसे श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलता है।

Test Series: शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण मौजूद है।साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, आकिब नबी डार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन शामिल हैं।

Test Series: 15 अगस्त से शुरू होगा टेस्ट सीरीज का रोमांच

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो का रुख करेंगी।सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से 27 अगस्त 2026 तक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में खेला जाना है। अब साई सुदर्शन के बाहर होने के बाद भारतीय टीम में उनकी जगह कौन लेता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। बीसीसीआई के आधिकारिक ऐलान के बाद ही यह तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी।

ये भी पढ़े……. चिराग पासवान की पार्टी लड़ेगी यूपी चुनाव? अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात