Home » बिज़नेस » LPG सिलेंडर तुरंत मिलेगा! 3 घंटे में होगी होम डिलीवरी, जानें कैसे करें बुकिंग

LPG सिलेंडर तुरंत मिलेगा! 3 घंटे में होगी होम डिलीवरी, जानें कैसे करें बुकिंग

LPG Cylinder 3-Hour Delivery:

LPG Cylinder 3-Hour Delivery: इंडियनऑयल ने एलपीजी ग्राहकों के लिए ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ नाम से नई सेवा शुरू की है। इसके तहत ग्राहकों को 10 किलोग्राम का हल्का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के महज 3 घंटे के अंदर घर पर पहुंचाने का दावा किया गया है। यह सुविधा खासतौर पर शहरी परिवारों, कामकाजी लोगों और छोटे परिवारों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है।

LPG Cylinder 3-Hour Delivery: क्या है इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ-

इंडियनऑयल का ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ 10 किलोग्राम का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर है। यह पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में हल्का और जंग-मुक्त है, जिससे इसे उठाना और एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान होगा। इस सिलेंडर की खासियत इसकी ट्रांसपेरेंट बॉडी है। इसकी मदद से ग्राहक सिलेंडर में बचे गैस के स्तर को आसानी से देख सकेंगे। कंपनी का कहना है कि नई सेवा के जरिए एलपीजी रिफिल की डिलीवरी को ज्यादा तेज और सुविधाजनक बनाया जाएगा।

LPG Cylinder 3-Hour Delivery: 3 घंटे में मिलेगी होम डिलीवरी-

‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ सेवा की सबसे बड़ी खासियत इसकी एक्सप्रेस डिलीवरी है। कंपनी के अनुसार, ग्राहक सिलेंडर की बुकिंग करने के बाद 3 घंटे के अंदर होम डिलीवरी का लाभ उठा सकेंगे। इससे रिफिल के लिए लंबे समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।

इस सेवा में मिलेंगी ये सुविधाएं-

नई एलपीजी सेवा में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई फीचर्स शामिल किए गए हैं।

– बुकिंग के 3 घंटे के अंदर होम डिलीवरी।
– 10 किलोग्राम का हल्का कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर।
– जंग-मुक्त और ट्रांसपेरेंट बॉडी।
– गैस का स्तर आसानी से देखने की सुविधा।
– न्यूनतम दस्तावेजों के साथ कनेक्शन की प्रक्रिया।
– डिजिटल तरीके से बुकिंग और डिलीवरी की सुविधा।
– बेहतर सुरक्षा और इस्तेमाल में आसानी।

कैसे करें LPG सिलेंडर की बुकिंग-

ग्राहक ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ के लिए IndianOil ONE ऐप, इंडियनऑयल के कस्टमर पोर्टल और WhatsApp के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। WhatsApp के लिए 7588888824 नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन माध्यमों से ग्राहक नए एलपीजी कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के साथ-साथ रिफिल की बुकिंग भी कर सकेंगे।

कहां मिलेगी यह सुविधा-

कंपनी के अनुसार, ‘इंडेन एक्सट्रालाइट नाउ’ सेवा इंडियनऑयल के व्यापक इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और चुनिंदा इंडियनऑयल रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को तेज, सुविधाजनक और बेहतर एलपीजी सेवा उपलब्ध कराना है

यह भी पढ़े- मोदी-बादल मुलाकात के बाद SAD का बड़ा फैसला, पंजाब चुनाव से पहले BJP से गठबंधन की अटकलें तेज