Home » जॉब - एजुकेशन » Success Story: एक ही परिवार के 3 भाई-बहन बने अफसर, पिता की पोस्ट ने जीता दिल

Success Story: एक ही परिवार के 3 भाई-बहन बने अफसर, पिता की पोस्ट ने जीता दिल

 Success Story:

Success Story: राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियां क्षेत्र के एक शिक्षक परिवार की सफलता की कहानी इन दिनों चर्चा में है। एक ही परिवार के तीन बच्चों ने सरकारी सेवाओं में अपनी जगह बनाकर माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। पिता मोहनराम ईशरवाल ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों की सफलता साझा की, जिसके बाद उनकी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

Success Story: तीनों बच्चों ने सरकारी सेवा में बनाई जगह-

मोहनराम ईशरवाल के पांच बच्चे हैं, जिनमें से तीन सरकारी नौकरी में चयनित हो चुके हैं। उनके बेटे शिव पाल सिंह का चयन UPSC CAPF (AC) परीक्षा के जरिए हुआ है। वह CISF में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर सेवाएं देंगे। वहीं, दूसरे बेटे शिशुपाल सिंह का चयन CBIC में प्रिवेंटिव ऑफिसर के पद पर हुआ है। उनकी पोस्टिंग मुंबई कस्टम में हुई है। उनकी बेटी गीता पहले से ही राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर जोधपुर में सेवाएं दे रही हैं।

Success Story: शिक्षक पिता ने बच्चों को दी पढ़ाई की अहमियत-

मोहनराम ईशरवाल खुद सरकारी स्कूल में सेकंड ग्रेड शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि एक शिक्षक होने के नाते वह शिक्षा के महत्व को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने अपने पांचों बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए पूरा अवसर दिया। बच्चों की मेहनत और सही मार्गदर्शन का नतीजा यह रहा कि तीन बच्चों ने सरकारी सेवाओं में अपनी जगह बनाई। परिवार की इस उपलब्धि को लेकर मोहनराम ईशरवाल बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।

फेसबुक पोस्ट में छलका पिता का गर्व-

मोहनराम ईशरवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में तीनों बच्चों की उपलब्धि साझा करते हुए लिखा कि तीन वर्दीधारी बच्चों का पिता होना उनके लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। उनकी पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने परिवार को जमकर बधाइयां दीं।

सोशल मीडिया पर मिल रही बधाइयां-

8 अगस्त 2026 को शेयर की गई इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी। करीब पांच घंटे में पोस्ट पर 911 लाइक और 252 कमेंट आ चुके थे। लोगों ने परिवार की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए बच्चों और उनके पिता को बधाई दी। यह कहानी दिखाती है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और शिक्षा के जरिए बच्चे अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं

यह भी पढ़े- LPG सिलेंडर तुरंत मिलेगा! 3 घंटे में होगी होम डिलीवरी, जानें कैसे करें बुकिंग