Home » अंतर्राष्ट्रीय » रूस के 1,100 KM अंदर यूक्रेन का ड्रोन हमला, 13 की मौत

रूस के 1,100 KM अंदर यूक्रेन का ड्रोन हमला, 13 की मौत

Ukraine Drone Strike:

Ukraine Drone Strike: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। यूक्रेन ने रूस के तातारस्तान इलाके में ड्रोन हमला किया है। इस हमले में 13 लोगों की मौत की खबर है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, हमले में 39 लोग घायल हुए हैं।

Ukraine Drone Strike: तातारस्तान के निजनेकामस्क शहर में हमला-

बीबीसी के मुताबिक, यूक्रेन का यह ड्रोन हमला रूस के तातारस्तान क्षेत्र के निजनेकामस्क शहर में हुआ। शहर के मेयर रादमीर बेलायेव ने हमले की पुष्टि करते हुए घटना पर दुख जताया है। निजनेकामस्क शहर यूक्रेन की सीमा से करीब 1,100 किलोमीटर दूर है। इतनी दूर तक ड्रोन हमले को रूस के अंदर यूक्रेन की बढ़ती ड्रोन क्षमता के तौर पर देखा जा रहा है।

Ukraine Drone Strike: हमले में बच्चे समेत 13 लोगों की मौत-

रूसी अधिकारियों का दावा है कि सोमवार को हुए ड्रोन हमले में 13 लोगों की जान गई है। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा 39 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। रूसी अधिकारियों ने दावा किया कि जिस इलाके को निशाना बनाया गया, वहां आम लोग रहते थे।

रूस ने 450 से ज्यादा ड्रोन मार गिराने का किया दावा-

Russia [रूस] का कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 450 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेन अब ड्रोन के जरिए रूस के काफी अंदर तक हमले करने की कोशिश कर रहा है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेन ने रूस के उन ठिकानों को निशाना बनाने की रणनीति तेज की है, जिनके बारे में उसका दावा है कि वे रूसी युद्ध प्रयासों में मदद कर रहे हैं।

रूस ने भी यूक्रेन पर तेज किए हमले-

दूसरी ओर, रूस की ओर से भी यूक्रेन के शहरों और रिहायशी इलाकों पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। एक दिन पहले रूस के ड्रोन हमलों में यूक्रेन में 13 लोगों की मौत हुई थी और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इससे पहले पिछले सप्ताह रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया था, जिसमें 21 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई थी।

दोनों देशों के बीच बढ़ रहा तनाव-

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी युद्ध में अब दोनों पक्ष एक-दूसरे के इलाकों को ड्रोन के जरिए निशाना बना रहे हैं। तातारस्तान के निजनेकामस्क पर हुआ हमला इस बात का संकेत है कि यूक्रेन रूस के भीतर काफी दूर तक ड्रोन हमले करने की क्षमता का इस्तेमाल कर रहा है

यह भी पढ़े- कल का मौसम: दिल्ली-UP में येलो अलर्ट, MP-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश