Home » crime » खाकी पहनने का सपना, लेकिन बना दरिंदगी का आरोपी: दिल्ली दुष्कर्म-हत्या मामले में बड़ा खुलासा

खाकी पहनने का सपना, लेकिन बना दरिंदगी का आरोपी: दिल्ली दुष्कर्म-हत्या मामले में बड़ा खुलासा

 Delhi rape case:

Delhi rape case: दिल्ली के महरौली में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी वासू कुमार बबलू को लेकर नया खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, उसने 10 जून को बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी और पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहा था।

Delhi rape case: महरौली में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप-

दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी पर सड़क किनारे सो रही 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने, उसके साथ दुष्कर्म करने और बाद में गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Delhi rape case: गुरुग्राम में भाई के घर सिर्फ खाना खाने जाता था-

आरोपी के बड़े भाई जयकिशन, जो गुरुग्राम में एक्सिस बैंक में ऑपरेशन डिप्टी मैनेजर हैं, ने बताया कि वासू कभी उनके घर रहने नहीं आया। वह केवल खाना खाने के लिए आता था। रहने के लिए वह कभी अपनी कैब में सोता था तो कभी मालिक के आवास पर।

Delhi rape case: तीन महीने पहले ही गुरुग्राम आया था-

परिवार के मुताबिक, वासू करीब तीन महीने पहले गुरुग्राम आया था। इससे पहले वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर चुका था और पिछले साल जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर चुका था। हाल ही में वह किराये की कैब चलाकर आजीविका चला रहा था।

पत्नी और दो बच्चे गांव में रहते हैं-

वासू की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसके दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा चार साल और छोटा एक साल का है। पत्नी और बच्चे बिहार के गांव में रहते हैं।

परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप-

आरोपी के भाई जयकिशन ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने वासू को झूठा फंसाया है। उनका कहना है कि उनके भाई ने ऐसा कोई अपराध नहीं किया है और पुलिस परिवार को परेशान कर रही है।

पुराने केस को बताया जमीन विवाद से जुड़ा मामला-

जब वासू के खिलाफ पुराने मुकदमे की बात सामने आई, तो परिवार ने कहा कि वह मामला जमीन विवाद से जुड़ा था और उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

मोबाइल चोरी की शिकायत के बाद पुलिस से हुआ था विवाद-

परिजनों के अनुसार, 20 मई को वासू का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। इसकी शिकायत दर्ज कराने वह महरौली थाने गया था, जहां पुलिसकर्मियों से उसकी बहस हो गई थी। परिवार का आरोप है कि उसी दौरान पुलिस ने उसे देख लेने की धमकी दी थी।

जांच जारी, पुलिस जुटा रही सबूत-

दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध सबूतों और जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि परिवार लगातार उसकी बेगुनाही का दावा कर रहा है।

यह भी पढ़े- मध्याह्न भोजन योजना को लेकर बंगाल में नया विवाद, अंडे हटने की आशंका पर तृणमूल ने जताई चिंता