Home » राष्ट्रीय » “सपा के 34 साल: सिर्फ 3 मुस्लिम महिला सांसद- अखिलेश की रणनीति पर उठे सवाल !

“सपा के 34 साल: सिर्फ 3 मुस्लिम महिला सांसद- अखिलेश की रणनीति पर उठे सवाल !

Spread the love

Muslim Women Reservation: लोकसभा के विशेष सत्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद धर्मेन्द्र यादव ने मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की मांग उठाई। यह मांग उस समय आई जब महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे बड़े विधेयकों पर चर्चा चल रही है, जिससे इस मुद्दे ने तुरंत राजनीतिक तूल पकड़ लिया।

अमित शाह ने बताया असंवैधानिक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मांग को असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी चाहे तो अपने सभी टिकट मुस्लिम उम्मीदवारों को दे सकती है।

Muslim Women Reservation: सपा के रिकॉर्ड पर उठे सवाल

इस मुद्दे के बीच समाजवादी पार्टी के पुराने रिकॉर्ड पर भी सवाल उठ रहे हैं। पार्टी के 34 साल के राजनीतिक इतिहास में अब तक केवल तीन मुस्लिम महिला सांसद ही लोकसभा पहुंच सकी हैं— रुबाब सईदा, तबस्सुम हसन और इकरा हसन। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अब अचानक यह मुद्दा क्यों उठाया गया।

वोट बैंक की राजनीति?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मांग वोट बैंक की रणनीति का हिस्सा हो सकती है। सपा का पारंपरिक समर्थन मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग रहा है। ऐसे में मुस्लिम महिलाओं को अलग से आरक्षण की मांग कर पार्टी अल्पसंख्यक वर्ग के भीतर नया राजनीतिक आधार मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Muslim Women Reservation: महिला आरक्षण पर जवाबी रणनीति

यह मांग महिला आरक्षण बिल पर जवाबी राजनीति के तौर पर भी देखी जा रही है। इसमें सिर्फ महिला होने के आधार पर नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक पहचान के साथ आरक्षण की बात की जा रही है, ताकि पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को विशेष लाभ मिल सके।

आगे क्या संकेत?

यह मुद्दा अब “आरक्षण किसे और कैसे” के बड़े सवाल को फिर से सामने ला रहा है। आने वाले समय में यह बहस और तेज हो सकती है, खासकर तब जब संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे अहम विधेयकों पर फैसला होना बाकी है।

ये भी पढ़े… लोकसभा में पेश हुआ परिसीमन बिल – विपक्ष ने उठाए सवाल, अमित शाह ने दिया विपक्ष को करारा जवाब! जानकर रह जाएगें दंग…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments