Home » एक्सक्लूसिव » PM मोदी का बड़ा ऐलान: बंगाल की पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत, घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई बोले ‘गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला

PM मोदी का बड़ा ऐलान: बंगाल की पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत, घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई बोले ‘गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला

PM Modi Speech election:

PM Modi Speech election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, महिलाओं को सुरक्षा, युवाओं को रोजगार और पलायन रोकने पर प्राथमिकता दी जाएगी।

‘ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन’

प्रधानमंत्री ने चुनावी जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा “सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वही खुशी आज कार्यकर्ताओं के चेहरों पर दिख रही है।” उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को दिया।

PM Modi Speech election: ‘गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला’

मोदी ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा/एनडीए सरकार बनने से “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है।” उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता और विकास की राजनीति का प्रतीक बताया।

PM Modi Speech election: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन

मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जनसंघ की स्थापना कर देश के लिए जीने-मरने का संदेश दिया था और बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए संघर्ष किया।

‘जनता को विवाद नहीं, विकास चाहिए’

प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता अब विकास, विश्वास और प्रगति की राजनीति चाहती है, न कि विवाद और विभाजन। उन्होंने कहा “यह सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं, बल्कि सोच का बदलाव है।”

महिला शक्ति और लोकतंत्र पर जोर

मोदी ने कहा कि चुनाव में महिलाओं की बड़ी भागीदारी लोकतंत्र की ताकत को दर्शाती है। उन्होंने “नारी शक्ति” को देश के विकास का महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और आर्थिक संकट का माहौल है, तब भारत ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए स्थिरता और एकजुटता का संदेश दिया है।

‘बदला नहीं, बदलाव चाहिए’

बंगाल में राजनीतिक हिंसा पर चिंता जताते हुए मोदी ने कहा  “अब बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए… भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए।” उन्होंने सभी दलों से हिंसा का दौर खत्म करने की अपील की।

यह भी पढे़ : भाजपा के लिए ‘प्लासी’ साबित होने जा रही है बंगभूमि, क्या देशभर में होगा एकछत्र राज ?