अली खामेनेई का अंतिम संस्कार, अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर: दोनों देशों के बीच बढ़ा बड़े युद्ध का खतरा

खामेनेई का अंतिम संस्कार, युद्ध का खतरा

चार महीने बाद ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को पूरे सम्मान के साथ दफनाया। इसी दौरान अमेरिका और ईरान के बीच जवाबी हमले तेज हो गए। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव, सैन्य कार्रवाई और नए दावों ने बड़े युद्ध की आशंका बढ़ा दी।

PM मोदी को ईरान से मिला, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। लंबे समय तक चले तनाव और संघर्ष के बाद ईरान और अमेरिका के बीच शांति बहाली की दिशा में बातचीत जारी है। दोनों देशों के नेताओं द्वारा अलग-अलग समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने की खबरें सामने आई हैं।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की सुरक्षा में तैनात है NOPO

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया था। इस अभियान के पहले ही दिन तेहरान पर हुए एक हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। 56 वर्षीय मुजतबा खामेनेई लंबे समय से ईरान की राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें एक प्रभावशाली लेकिन रहस्यमयी शख्सियत माना जाता है।

ईरान से बड़ी खबर, खामेनेई की पत्नी का भी निधन

ईरान से इस वक्त एक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। कुछ दिन पहले अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है। ईरान ने भी कई खाड़ी देशों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।