दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, रुक-रुककर बारिश शुरू; तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मानसून का असर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। मानसून आने से पहले दिल्ली में जून के दौरान भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। कई दिनों तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।