जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड से कई गाड़ियां मलबे में दबीं

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने और सड़क पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।

मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ में रेड अलर्ट, आज मूसलाधार बारिश का खतरा

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। गुरुवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश के कारण दादर, अंधेरी, गोरेगांव और परेल जैसे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। हालांकि सुबह तक अधिकांश जगहों से पानी निकाल दिया गया।

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, रुक-रुककर बारिश शुरू; तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मानसून का असर साफ दिखने लगा है। शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। मानसून आने से पहले दिल्ली में जून के दौरान भीषण गर्मी और हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। कई दिनों तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।

24 घंटे की बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव, रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून ने आते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

यूपी का मौसम बदलेगा करवट, 18 जून से बादल, आंधी और हल्की बारिश के आसार

यूपी का मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। 18 जून से प्रदेश के कई हिस्सों में नमी भरी हवाओं का असर दिखेगा, जिससे लोगों को चुभती गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को प्रयागराज, वाराणसी, बांदा और लखनऊ में तापमान ज्यादा रहने की संभावना है, जिससे गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, बारिश से बचने पेड़ के नीचे रुका युवक, डाल गिरने से मौत

बिहार के मोतिहारी में आंधी-तूफान और तेज बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत से मक्का लेकर घर लौट रहे एक युवक की बरगद के पेड़ की भारी डाल गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के दौरान पुराने पेड़ों के नीचे रुकना बेहद खतरनाक हो सकता है। पिछले दिनों इलाके में इसी तरह की एक और घटना हुई थी, जिसमें बरगद की डाल गिरने से एक मजदूर की जान चली गई थी।

झारखंड में बदलेगा मौसम, 6 दिन तक बारिश के आसार; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 24 मई से अगले छह दिनों तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राज्य में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में पलामू जिले के डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली समेत उत्तर भारत को गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए कहां-कब पहुंचेगा मानसून

राजधानी New Delhi समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में हर किसी को मानसून का इंतजार है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मानसून की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो जून के आखिरी हफ्ते तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट, कई क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही; मौसम विभाग का ताजा अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया है। कहीं बादल छाए तो कहीं तेज हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। तापमान में उतार-चढ़ाव और बढ़ती उमस लोगों को प्रभावित कर रही है।

देशभर के 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली में आज सताएगी भीषण गर्मी

देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिलेगा। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और पहाड़ी राज्यों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।