भीषण गर्मी के चलते हरियाणा के स्कूलों की छुट्टियां समय से पहले घोषित

 हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी हैं। मौसम विभाग IMD ने हरियाणा के लिए ऑरेंज हीटवेव अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत को गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए कहां-कब पहुंचेगा मानसून

राजधानी New Delhi समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में हर किसी को मानसून का इंतजार है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मानसून की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो जून के आखिरी हफ्ते तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में फिर बढ़ेगी गर्मी, 44 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

आंधी और बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को अब फिर से तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार, मयूर विहार और लक्ष्मी नगर समेत आसपास के NCR क्षेत्रों में भी गर्मी का असर बना रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड, कई इलाकों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी

मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी खबर है। बुधवार को दिल्ली में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध देखने को मिल सकती है।