यूपी में स्कूल खुलने से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, बच्चों को लू से बचाने के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन

जुलाई से उत्तर प्रदेश के स्कूल खुलने वाले हैं। ऐसे में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए योगी सरकार ने छात्रों की सुरक्षा के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। स्कूलों को गर्मी से जुड़ी घटनाओं का रिकॉर्ड रखने, समय-समय पर मॉक ड्रिल कराने और भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम अलर्ट पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

क्या आपका एसी भी बन सकता है बम? जानिए एसी ब्लास्ट की असली वजह और बचाव के तरीके

एसी ब्लास्ट से कैसे बचें? जानिए जरूरी बातें

दिल्ली में एसी ब्लास्ट की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि एसी अचानक नहीं फटता बल्कि पहले संकेत देता है। गर्म हवा, बदबू, आवाज और रिसाव जैसे लक्षण पहचानकर समय पर सावधानी बरतने से बड़े हादसों और जान-माल के नुकसान से बचा जा सकता है।

अगले 5 साल में और बढ़ेगी गर्मी! धरती पर टूट सकते हैं तापमान के सारे रिकॉर्ड

धरती लगातार गर्म होती जा रही है और अब संयुक्त राष्ट्र (UN) की नई चेतावनी ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले पांच साल बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि कोयला, तेल और गैस जैसे जीवाश्म ईंधनों का लगातार इस्तेमाल जलवायु परिवर्तन की सबसे बड़ी वजह है।

पंजाब में बढ़ीं मौसमी बीमारियां, 4 महीने में तेज बुखार के 5,840 केस; बच्चों पर सबसे ज्यादा खतरा

पंजाब में गर्मी और उमस बढ़ने के साथ ही मौसमी बीमारियों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि बीमारियों को रोकने के लिए जागरूकता, साफ-सफाई, टीकाकरण और मच्छरों से बचाव बेहद जरूरी है।

झारखंड में बदलेगा मौसम, 6 दिन तक बारिश के आसार; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 24 मई से अगले छह दिनों तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राज्य में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में पलामू जिले के डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बिजली कटौती पर बीजेपी विधायक का अपनी ही सरकार को पत्र, बोले- जनता का गुस्सा झेल रहे जनप्रतिनिधि

लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक Rajeshwar Singh ने प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती को लेकर ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma को पत्र लिखा है। केंद्र सरकार ने इस गर्मी में बिजली की अधिकतम मांग 270 गीगावाट तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू जारी रहने की चेतावनी दी है।

भीषण गर्मी के चलते हरियाणा के स्कूलों की छुट्टियां समय से पहले घोषित

 हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी हैं। मौसम विभाग IMD ने हरियाणा के लिए ऑरेंज हीटवेव अलर्ट जारी किया है। कई शहरों में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

यूपी में रेड अलर्ट, दिल्ली में ऑरेंज चेतावनी, 23 मई तक भीषण गर्मी का कहर

उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 23 मई तक यूपी में भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार जब किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है और सामान्य तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री ज्यादा रहता है, तब लू घोषित की जाती है।

दिल्ली समेत उत्तर भारत को गर्मी से कब मिलेगी राहत? जानिए कहां-कब पहुंचेगा मानसून

राजधानी New Delhi समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जिससे लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में हर किसी को मानसून का इंतजार है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मानसून की रफ्तार इसी तरह बनी रही तो जून के आखिरी हफ्ते तक दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है।

25 मई से शुरू होंगे साल के सबसे गर्म 9 दिन, जानिए क्या है नौतपा और क्यों बढ़ जाती है भीषण गर्मी

25 मई से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। इन नौ दिनों में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नौतपा का संबंध सूर्य, मानसून और खेती से माना जाता है। इस दौरान पूजा, दान-पुण्य और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाने की सलाह दी जाती है।