देशभर में फिर बदला मौसम का मिजाज, यूपी-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने यूपी, एमपी, बिहार और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वी यूपी और एमपी में ऑरेंज अलर्ट जारी है। दिल्ली समेत उत्तर, मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिण भारत में भी बारिश का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में कब होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है। IMD ने यूपी, बिहार, दिल्ली-NCR, MP समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी राज्यों में भी तेज बारिश और लैंडस्लाइड की आशंका बनी हुई है।

मॉनसून का बदला मिजाज, कहीं तेज बारिश तो कहीं उमस का असर, जानें आज किन इलाकों में बरसेंगे बादल?

13 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश

IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हो रहा है। 13 अगस्त को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली-NCR में हल्की बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है।

केरल में बारिश बनी काल, 8 लोगों की मौत, 8 अब भी लापता, 12 जिलों में हाई अलर्ट

केरल में बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत

केरल में लगातार बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 8 लोग लापता हैं। हजारों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है और सरकार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

24 घंटे की बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, कई इलाकों में जलभराव, रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून ने आते ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Weather Alert: दिल्ली- यूपी के साथ इन 17 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट-

Weather Alert:

Weather Alert: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 17 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Weather Alert:कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी-

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शनिवार को तेज आंधी, ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में अधिक से अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

Weather Alert:उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा मानसून-

{IMD} के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। ओर इसके आसार अगले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों तक पहुंचने के लग रहे  हैं।

Weather Alert:यूपी मानसून के कहर में गई, कई लोगों की जान-

उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बुधवार और गुरुवार को 52 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई लोगों की मौत हुई। शुक्रवार को भी दो लोग अपनी जान गवा बैठे। इसके साथ ही मुरादाबाद में कच्चे मकान की छत गिरने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और मेरठ में बिजली गिरने से 17 वर्षीय छात्र की जान चली गई।

Weather Alert:छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से तीन की मौत-

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Weather Alert:सोमवार से फिर बढ़ सकती है गर्मी-

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों में हल्की बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। हालांकि विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से प्रदेश के करीब 50 जिलों में भीषण गर्मी और कई जिलों में “लू” का असर देखने को मिल सकता है।

Weather Alert:22 जून से तेज होंगी प्री-मानसून गतिविधियां-

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पाकिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 22 जून से प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो जाएंगी। वहीं 25 जून के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंचने की संभावना है। हालांकि इस बार मानसून अपने निर्धारित समय से चार से पांच दिन की देरी से दस्तक दे सकता है।

यह भी पढ़े-धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, फिर दिखेगी कॉमेडी की तगड़ी डोज

 

झारखंड में बदलेगा मौसम, 6 दिन तक बारिश के आसार; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 24 मई से अगले छह दिनों तक राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। राज्य में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में पलामू जिले के डाल्टनगंज में सबसे ज्यादा 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

यूपी में रेड अलर्ट, दिल्ली में ऑरेंज चेतावनी, 23 मई तक भीषण गर्मी का कहर

उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने 23 मई तक यूपी में भीषण गर्मी और लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार जब किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है और सामान्य तापमान से कम से कम 4.5 डिग्री ज्यादा रहता है, तब लू घोषित की जाती है।

लखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बुधवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। इससे पहले मंगलवार सुबह भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया था।

राजस्थान में गर्मी का कहर, बाड़मेर में पारा 47°C के करीब; कई जिलों में लू और आंधी का अलर्ट

देश के कई राज्यों में जहां 11 मई को बारिश और तूफान का असर देखने को मिल रहा है, वहीं राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।